फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh

गुरुगोविंद सिंह के जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा

Sat, 16 Jan 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 16 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh
गुरुगोविंद सिंह का जन्मोत्सव प्रकाश उत्सव के रूप में शनिवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। गाजे-बाजे से साथ शोभायात्रा निकली। गुरुग्रंथ साहिब की आकर्षक पालकी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। महिला और पुरुष मंडली भजन करती नजर आई। इस दौरान पुलिस की व्यवस्था चाक-चौबंद थी।
विज्ञापन


गुरुद्वारा नानक शाही बाबागंज में गुुरुगोविंद सिंह के जन्मोत्सव पर विविध कार्यक्रम हुए। सुबह ही सिक्ख समुदाय के लोग गुरुद्वारा पहुंच गए। वहां पर अमृत सिंह के कीर्तन गायन को सब ने सुना। लखनऊ से आए राजेंद्र सिंह के जत्थे और यमुना नगर से आए सिमरप्रीत कौर के जत्थे ने शबद कीर्तन किया। वाहो गोविंद सिंह आये का शबद सुनकर लोग मंत्र मुग्ध हो गए। एक बजे प्रसाद वितरण हुआ।
विज्ञापन


उसके बाद लंगर का आयोजन हुआ। दोपहर बाद शोभायात्रा पंज प्यारों के नेतृत्व में निकली। जिसमें गुरुग्रंथ साहेब की पालकी को विशेष तौर पर सजाया गया था। यात्रा में दशमेष जत्थे के अखाड़े ने चक्र चलाना, आग पर चलना, आंख पर पट्टी बांधकर तलवारीबाजी जैसी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। शोभायात्रा में बैंड-बाजे हाथी, घोड़े आदि थे। महिलाएं और पुरुष ढोल मजीरे से शबद कीर्तन कर चल रहे थे। शोभायात्रा में जो बोले सो निहाल का जयकार लगा रहे थे। शोभायात्रा देर शाम को गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed