{"_id":"619d80582dfdc8adf850d8eda88c8cc3","slug":"pratapgarh-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में गिरा पॉलीटेक्निक का छात्र, गई जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में गिरा पॉलीटेक्निक का छात्र, गई जान
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह पॉलीटेक्निक का छात्र कुएं में जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। कोहरचका देवली निवासी अरविंद सिंह का सोलह वर्षीय पुत्र लकी सड़वा दुबान स्थित बाबू संतबक्स सिंह महाविद्यालय में पॉलीटेक्निक का छात्र था। शनिवार की सुबह वह घर के सामने स्थित कुएं पर नहाने गया था।
बताते हैं कि वह नहाने के लिए कुएं से पानी निकाल रहा था। इस दौरान अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरा। घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आननफानन में किसी तरह उसे कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। छात्र की अचानक मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर भारी संख्या में आसपास के गांवों के लोग भी जुट गए। सूचना पर लीलापुर चौकी प्रभारी बीएन यादव घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया।