{"_id":"1f869256f4aae7421097252327dcf6ea","slug":"pratapgarh-hindi-news-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में व्यवसाय करने वालों को लगेगा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में व्यवसाय करने वालों को लगेगा झटका
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोग यदि अपने मकान में व्यवसायिक कार्य कर रहे हैं तो उन लोगों को जल्द ही झटका लगेगा। नगर पालिका अपना खजाना भरने के लिए ऐसे भवन स्वामियों के साथ ही सरकारी कार्यालयों को भी नोटिस जारी करने की तैयारी में है। नगर पालिका प्रशासन ने अब अपना खजाना भरने के लिए कवायद शुरू कर दी है। पालिका का कोष कैसे बढ़ सकता है, इसके लिए कई बिंदुओं पर चर्चा भी हुई। शहरी क्षेत्र में तमाम लोग अपने घरों में व्यवसायिक संस्थान चला रहे हैं। कोई मकान में ही खुद दुकान चला रहा है तो किसी ने प्राइवेट व सरकारी कार्यालयों को किराए पर दे रखा है। नगर पालिका के एक सर्वे में यह आंकड़ा पांच सौ के पार हो गया।
मकानों को व्यवसायिक कार्य में शामिल करने के साथ ही लोगों ने अपना मकान भी किराए पर दूसरों को दे रखा है। यह देखते हुए अब अधिकारियों ने ऐसे मकानोें का गृहकर बढ़ाने का इरादा जताया है। इसके अलावा यह देखने को मिला कि सरकारी कार्यालयों से भी बहुत पुराना कर नगर पालिका के कोष में जमा होता है। जिसमे बढ़ोत्तरी की जरूरत महसूस की गई। नगर पालिका प्रशासन अब ऐसे मकानों और सरकारी कार्यालयों को नोटिस भेजने की तैयारी में है ताकि अधिक से अधिक गृहकर वसूला जा सके। नगर पालिका के कर अधिकारी एस सिंह ने बताया कि गृहकर बढ़ाने के लिए सरकारी कार्यालयों के साथ ही उन गृह स्वामियों को नोटिस भेजा जा रहा है जो अपने मकान में दुकानें संचालित कर रहे हैं। ऐसे लोगों की सूची बनवाई जा रही है।
नगर पालिका क्षेत्र में 25 वार्ड आते हैं। गृहकर व जलकर वसूली के लिए नगर पालिका की ओर से विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। सबसे अंत में पूर्वी सहोदरपुर वार्ड में कैंप लगेगा। जिसमें क्षेत्र के भूस्वामी अपना कर जमा कर सकते हैं। इसके अलावा कार्यालय में भी अपना कर जमा कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं।