{"_id":"4f6942a03c0cd735d887969643149362","slug":"pratapgarh-hindi-news-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोशन के लिए लेखाकारों से मांगा गया दस साल का सीआर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमोशन के लिए लेखाकारों से मांगा गया दस साल का सीआर
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के विभिन्न विभागों में तैनात लेखाकारों का निदेशक कार्यालय से प्रमोशन होने वाला है। संघ के पदाधिकारियों की मानें तो निदेशक कार्यालय में ज्येष्ठता सूची तैयार हो गई है। प्रमोशन के इच्छुक लेखाकारों को दस वर्ष का सीआर जमा करना होगा। जो लेखाकार सीआर नहीं जमा करेंगे, उन्हें प्रमोशन नहीं मिलेगा।
ग्राम्य विकास लेखा कर्मचारी संघ की मंगलवार को विकास भवन में हुई बैठक में निदेशक लेखा एवं लेखा परीक्षा उप्र के उस फैसले का स्वागत किया गया जिसमें जिले के सहायक लेखाकारों और लेखाकारों की अंतिम ज्येष्ठता सूची तैयार कर उन्हें प्रमोशन देने का निर्णय लिया गया है। संघ के महामंत्री सुनील कुमार श्रीवास्तव ने विभिन्न विभागों में तैनात सहायक लेखाकारों और लेखाकारों से दस-दस वर्ष का सीआर अविलंब संघ के पास जमा करने को कहा है।
सहकारिता विभाग के सहायक लेखाकार सुधाकर त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि विभिन्न विभागों में तैनात सहायक लेखाकार और लेखाकार का तबादला अब विभागीय अधिकारी नहीं, बल्कि निदेशक ही कर सकेंगे। संघ के पदाधिकारियों ने 30 जनवरी को उप्र लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा एसोसिएशन का गठन करने का फैसला किया है। मंगलवार को हुई बैठक में जगन्नाथ सरोज, मिथिलेश कुमार सिंह, अनवर अहमद खान, इकरामउद्दीन, छोटलाल गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के लेखाकार मौजूद रहे।