{"_id":"53d908658a0a8e714bcf9167d6517659","slug":"pratapgarh-hindi-news-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडा का होगा समग्र विकास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडा का होगा समग्र विकास
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास में सभी विधानसभाओं से कुंडा और बाबागंज आगे रहेंगे। लोगों को सड़कों के साथ ही बिजली पानी की समस्या निजात मिलेगी। यह बातें कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया ने मंगलवार को कुंडा के तिलौरी मोड़ पर शकरदहा-कुंडा मार्ग के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण का शिलान्यास करते हुए कहीं। उन्होंने इसके पहले मानिकपुर स्टेशन के पास किलहनापुर से मानिकपुर वाया बेंती मार्ग का शिलान्यास किया। बरसात के कारण कार्यक्रम में थोड़ी अव्यवस्था हुई, लेकिन भीड़ का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, हरिओमशंकर श्रीवास्तव, प्रमुख विहार प्रफुल्ल सिंह, कालाकांकर बीएन सिंह, कुंडा संतोष सिंह, बाबागंज पंकज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन