{"_id":"60474fb4f0d2a8284826948cf4eb7a71","slug":"pratapgarh-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ी ठंड कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ी ठंड कांपे लोग
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार से शुरू हुई ठंड सोमवार को और बढ़ गई। ठिठुरन और गलन के कारण लोगों का बुरा हाल रहा। ठंड के कारण लोग दिनभर कांपते नजर आए। दिन भर सूरज नहीं निकला। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विज्ञानियों ने एक-दो दिन के भीतर बारिश होने की भी आशंका जताई है। ऐसे में गलन और बढ़ेगी। स्कूलों और सरकारी दफ्तरों के साथ बाजारों में भी सन्नाटा छाया रहा। सुबह कोहरे की चादर तनी रही।
सोमवार की सुबह आसमान में कोहरा छाया हुआ था। कुछ घंटे बाद कोहरा हटा, लेकिन धुंध पूरे दिन बनी रही। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी मुसाफिर कांपते नजर आए। वे बाहर चाय-पान की दुकानों पर हाथ सेंक कर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे थे। उधर, कंधई इलाके के करनपुर खूझी निवासी 70 वर्षीय कलावती की ठंड की चपेट में आने के कारण मौत हो गई।