फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh

एनएच को चुकानी होगी एक के बदले दस पेड़ की कीमत

Mon, 18 Jan 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 18 Jan 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh
चिलबिला ओवरब्रिज निर्माण के पूरा होने में रोड़ा अटका रहे वन विभाग के 135 पेड़ों के काटने के लिए एनएच को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। वन विभाग ने एक पेड़ के बदले दस पेड़ लगाने और उसके रख-रखाव की कीमत का प्रस्ताव एनएच के सामने रखा है। वन विभाग की अन्य शर्तों पर अभी चर्चा होनी बाकी है।
विज्ञापन


चिलबिला ओवरब्रिज का निर्माण पहले फेज में 170 पेड़ों की कुर्बानी के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। एनएच को इन पेड़ों की भारी कीमत चुकानी पड़ी है। वन और पर्यावरण मंत्रालय की शर्तों को पूरा करने में एनएच को लाखों रुपये खर्च करने पड़े हैं। मगर अफसोस इतना सारा धन खर्च होने के बाद भी पुल का निर्माण अधूरा ही है। एनएच के नए प्रस्ताव में पता चला है कि पुल के रास्ते में 135 नए पेड़ रोड़ा बन रहे हैं। अब इनकी कटाई के लिए एनएच भागदौड़ कर रहा है। इसकी फाइल वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक के पास लखनऊ में पड़ी है। वन संरक्षक के बाद फाइल पर्यावरण और वन मंत्रालय को भेजी जाएगी। वन विभाग की नियमावली के अनुसार एक पेड़ के बदले दस पेड़ की कीमत चुकाने के बाद ही पेड़ को काटने की अनुमति दी जाती है।
विज्ञापन


यही शर्त एनएच के सामने भी रखी गई है। वह जितने भी पेड़ कटवाएगा, उसकी दस गुनी कीमत का भुगतान उसको करना पड़ेगा। यह तो प्रमुख शर्त है। इसके अलावा भी और कई शर्तें हैं। जिसको एनएच को पूरा करना होगा। सभी शर्तों को मानने के बाद ही वन विभाग पेड़ों के काटने की अनुमति देगा। फिलहाल कितनी कीमत तय होगी, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक फाइल लखनऊ से नहीं आ जाती कुछ कहना मुश्किल है। इस बारे में डीएफओ वाईपी शुक्ला का कहना है कि एक पेड़ के बदले दस पेड़ की कीमत का प्रावधान है। यह कीमत कितनी होगी, यह नहीं बता सकता। फाइल आने के बाद भी कुछ बता पाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed