{"_id":"5de6a4208ebc3e54ec353938","slug":"pratapgarh-headmaster-stating-punjab-capital-chandauli-suspended-pratapgarh-news-ald261936349","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : पंजाब की राजधानी चंदौली बताने वाला हेडमास्टर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : पंजाब की राजधानी चंदौली बताने वाला हेडमास्टर निलंबित
विज्ञापन
पंजाब की राजधानी चंदौली बताने वाले राज्यपाल से पुरस्कृत शिक्षक जयप्रकाश को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। डीएम की रिपोर्ट पर बीएसए ने एक शिक्षामित्र और चार अध्यापकों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। खंड शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
डीएम मार्कण्डेय शाही ने 27 नवंबर को जिले के पूर्व माध्यमिक स्कूल लक्ष्मणपुर का औचक निरीक्षण किया था। डीएम ने राज्यपाल से पुरस्कृत शिक्षक जय प्रकाश से पंजाब की राजधानी पूछने पर चंदौली बताया था। 77,78 और 69 में सबसे बड़ी संख्या पूछने पर वह गणित नहीं पढ़ाने की बात कहकर किनारा काट लिया था। स्कूल के सहायक अध्यापक रामदीन के 17 का पहाड़ा नहीं सुनाने पर डीएम ने फटकार लगाई थी।
डीएम के निरीक्षण का पत्र बीएसए को मिलते ही हेडमास्टर जय प्रकाश को निलंबित कर दिया है। जबकि सहायक अध्यापक रामदीन और निधि शुक्ला के वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया है।
विज्ञापन
लक्ष्मणपुर विकास खंड के प्राइमरी स्कूल पूरेनेवाजी में तैनात हेडमास्टर माहेश्वर प्रसाद शुक्ला, शिक्षामित्र गायत्री पांडेय, सहायक अध्यापक सुनील कुमार के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए खंड शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि लापरवाह शिक्षकों की श्रेणी में अभी और भी लोग हैं।