फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Gum, anger and tribute on the roads

प्रतापगढ़: सडक़ों पर गम, गुस्सा और श्रद्धांजलि  

Mon, 18 Feb 2019 12:14 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Gum, anger and tribute on the roads
मोमबत्ती चलाकर दी श्रद्धांजलि - फोटो : प्रतापगढ़
 पुलवामा में हुए आतंकी हमले में विरोध में बेल्हा के लोगों में गुस्सा, आक्रोश और उबाल का दौर रविवार को भी जारी रहा। पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करने की मांग करने सडक़ पर उतरे लोगों ने नारेबाजी कर आतंकवाद का पुतला फूंका। जगह-जगह हुए कार्यक्रम में लोगों ने मोमबत्ती जलाकर नमन किया।  
विज्ञापन


शहर के अंबेडकर चौराहे पर एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान की कायरतापूर्ण हरकत की निंदा करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक रानीगंज धीरज ओझा ने कहा कि आतंकवाद के खात्मे तक सेना चुप नहीं बैठेगी। सदर विधायक संगमलाल गुप्ता ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री सेना के साथ खड़ा है। उन्होंने आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


 भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता ने पाकिस्तान की विकृत मानसिकता में पोषित आतंकवाद को भस्म करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, गणेश नारायण मिश्र, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ, हरिप्रताप सिंह, प्रकाश सिंह, यशोदा श्रीवास्तव, राजेश्वर पटेल, राय साहब सिंह, श्याम सुंदर टाऊ, गिरीश पांडेय आदि मौजूद रहे। शहीद उद्यान में भारत स्वाभिमान के बैनर तले शहीदों को नमन किया। भूतपूर्व सैनिक दुर्गेश योगी ने कहा कि सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय पूरा देश गमगीन है और इस पर राजनीति न करके सभी राजनीतिक दलों एवं देशवासियों को एकजुट होकर आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। इस मौके पर प्रवीण योगी, ओमप्रकाश, रेनू, आकांक्षा, विवेक, धर्मेंद्र प्रताप, सुधाकर, रामकृष्ण, निर्भय, हलधर, वीरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।  

कोहंड़ौर में पुलवामा में शाहीद हुए सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने रामापुर बाजार से कैंडिल मार्च निकालकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर रामापुर प्रधान देवेंद्र पाठक, सत्यप्रकाकाश पाठक, लौली प्रधान विद्यासागर शुक्ल, प्रभात पांडेय, मुन्नू तिवारी, भोला शुक्ल, कपिल पांडेय आदि रहे।  

संडवा चंद्रिका के बंडाखुटार में शिवम सिंह की अगुवाई में शिवांशु, जिगर, रक्षक, तुषार, हर्ष, शुभम, रमन, शनि, बृजेंद्र, दिव्यांश, अनुराग, लिटिल, माइकल ने कैंडिल मार्च निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। सिटी में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल माजिद उर्फ नब्बन नेता की अध्यक्षता में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में कैंडिल मार्च निकाला और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखा।

इस मौके पर बसपा के लोकसभा प्रभारी अशोक त्रिपाठी, शम्स तबरेज, हाफिज रमजान, रामखेलावन, अख्तर अंसारी, मोहम्मद फैजल, आमिर राइन, सनाउल्लाह मंसूरी, इजहार खान, सुनील मौर्य, सैयद सद्दाम, मिराज राजा, मोहम्मद सलमान, शहजाद सलमानी, शहीद उमर, शाहिद सिद्दीकी, जीशान सिद्दीकी, मोहम्मद शकील आदि मौजूद रहे। भाजपा आईटी विभाग ने भाजपा कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर पुंडरीक मिश्र, मनोज सिंह, शुभम मिश्र, आकाश बरनवाल, जय प्रकाश शुक्ल आदि मौजूद रहे।

भुपियामऊ चौराहे पर भाजपा नेता राम सिहं की अगुवाई में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। इस मौके पर अवधराज सिंह, प्रवीण, देवेश, जितेंद्र सिंह, रतन सिंह, संजय सिंह, बृजेश सिंह, बृजेश मिश्र आदि मौजूद रहे। टाउन एरिया अंतू स्थित बाबूगंज चौराहे पर आशीष सिंह के नेतृत्व में लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि दी।

इस मौके  पर अनिल सिंह, राजेश सिंह, श्यामसुंदर सिंह, दीपक सिंह, रवि सिंह, रामअकबाल सिंह, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के साथियों ने रविवार की शाम कैंडिल मार्च निकाला और शहीदों को नमन किया। इस मौके पर करुणेश सिंह, आशुतोष सिंह, ललित मिश्र, संतोष शर्मा, वेद प्रकाश, राकेश शर्मा, अंजनी शुक्ल आदि मौजूद रहे।  

रोडवेज कर्मचारी देंगे एक दिन का वेतन  
पुलवामा में हुए आंतकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देने के  लिए रोडवेज डिपो में बड़ी संख्या कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री रात कोष में देने का फैसला किया है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल लोगों ने दिवगंत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर एआरएम महेशचंद्र श्रीवास्तव, अध्यक्ष चंद्र कुमार सिंह, मंत्री सुरेश पांडेय, सुशील शर्मा, ओम प्रकाश द्यिवेदी, राममिलन सिंह, कैलाश कुमार मिश्र, शिव कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।  

न्यायालय कर्मियों ने शहीदों को किया नमन  
दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ ने शहीद सैनिकों को नमन  कर शोक संवेदना प्रकट की है। कर्मचारी नेताओं ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान का बदला लेने का आह्वान किया है। इस मौके पर रमेश चंद्र तिवारी, राजेश त्रिपाठी, दिनेश कुमार, छोटेलाल, बृजेंद्र धर द्यिवेदी आदि मौजूद रहे। 


20 फरवरी को शहीदों के नाम होगा कार्यक्रम  
पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए पट्टी स्थित पावर हाउस पर विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें शहीदों को नमन करने हार्दिक पटेल आ रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजक छोटेलाल मौर्य ने बताया कि कार्यक्रम में शहीदों को एक-एक करोड़ रुपये देने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed