{"_id":"5ce43f14bdec22074e0134b8","slug":"pratapgarh-gold-traders-take-out-a-procession-if-there-is-no-disclosure-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: हत्या का खुलासा न होने पर सराफा व्यापारियों ने निकाला जुलूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: हत्या का खुलासा न होने पर सराफा व्यापारियों ने निकाला जुलूस
Tue, 21 May 2019 11:48 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 21 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
bike rally
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह भर बाद भी आभूषण कारोबारी की हत्या का खुलासा न होने से नाराज कस्बे के सराफा व्यापारियों ने मंगलवार को बाइक रैली निकालकर विरोध प्रर्दशन किया। प्रशासन के विरोध में नारे लगाए। डीएम को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर एक सप्ताह में खुलासा न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
सदहा बाजार में आभूषण की दुकान चलाने वाले व्यापारी गंगाराम सोनी की बीते 13 मई को घर आते समय लूट का विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के विरोध में व्यापारियों ने शव सडक़ पर रखकर जाम लगा दिया था।
काबीना मंत्री मोती सिंह के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ था। आठ दिन समय बीतने के बाद भी पुलिस इस घटना में एक कदम आगे नहीं बढ़ सकी है। जिससे नाराज व्यापारियों ने मंगलवार को सराफा संघ के अध्यक्ष रामपति चौरसिया की अगुवाई में बाइक रैली निकाली। इस दौरान व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाया। डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर एक सप्ताह में खुलासा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस दौरान तहसीलदार ने पीड़ित परिवार को मुआवाजा और शस्त्र लाइसेंस दिलाने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर रामपति चौरसिया, रामचरित्र वर्मा, हरीराम सोनी, ब्रह्मदेव सोनी, कमलापति जायसवाल, रमेश सोनी, राहुल तिवारी, अनिल सिंह, कंहैयालाल सोनी, लल्लू सोनी, आलोक सोनी, महेश सोनी आदि व्यापारी मौजूद रहे।