फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Fire after collision in bullet and scarpio, burnt alive vendor

प्रतापगढ़ः बुलेट और स्कार्पियो में टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जल मरा सब्जी विक्रेता

Fri, 10 May 2019 11:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Fire after collision in bullet and scarpio, burnt alive vendor
bullet - फोटो : pratapgarh
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर नगर कोतवाली के भुवालपुर के पास शुक्रवार की शाम बुलेट और स्कार्पियो में टक्कर के बाद आग लग गई। हादसे में बुलेट सवार सवार सब्जी विक्रेता जिंदा जल गया। साथ रहा उसका भतीजा भी झुलस गया। घटना के बाद स्कापयो सवार मौके से भाग निकले। दोनों गाडिय़ां पूरी तरह से जल गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


नगर कोतवाली के चक्काजी सिटी मोहल्ला निवासी रामभवन मौर्य (40) सब्जी के थोक विक्रेता थे। शुक्रवार की शाम वह अपनी बुलेट से भतीजे दीपक (17) पुत्र राजभवन को साथ लेकर गेहूं पिसाने कटरामेदनीगंज की ओर जा रहे थे। घर से निकलकर वह वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग से कटरामेदनीगंज की ओर जा रहे थे। भुवालपुर में सज्जन ढाबे के करीब मोहनगंज की ओर जा रही स्कापयो ने बेकाबू होकर बुलेट में टक्कर मार दी। अनियंत्रित हुई स्कार्पियो पलट गई और बुलेट उसके नीचे आ गई।
विज्ञापन


बुलेट की टंकी का ढक्कन खुलने के कारण आग लग गई। आग ने स्कापयो को भी अपने आगोश में ले लिया। इसके पहले ही स्कापयो सवार लोग उतरकर भाग निकले। बुलेट सवार रामभवन आग की चपेट में आ गया। भतीजा दीपक भी आग से झुलस गया था। आसपास के लोगों ने किसी तरह चाचा-भतीजे को बाहर निकाला। आननफानन में दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने रामभवन को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जलकर राख में तब्दील हो चुकी बुलेट व स्कापयो को कब्जे में ले लिया। अस्पताल में दीपक का उपचार चल रहा है। घटना की खबर मिलने पर परिजन रोने-बिलखने लगे। नगर कोतवाल ने बताया कि स्कापयो और बुलेट पूरी तरह से जल चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महकनी मोड़ के पास बुलेट व स्कापयो की टक्कर में जिंदा जल मरे सब्जी विक्रेता रामभवन के परिजन रोते-बिलखते जिला अस्पताल की ओर भागे। अस्पताल में शव देख वह बिलखने लगे। अस्पताल में काफी देर तक कोहराम मचा रहा। पलभर में परिवार की खुशियां छिन गईं। 

नगर कोतवाली के चक्काजी सिटी निवासी रामभवन मौर्य जिस बुलेट से गेहूं पिसाने के लिए कटरामेदनीगंज की ओर जा रहा था, वह उसके रिश्तेदार की थी। इसकी जानकारी घरवालों के अस्पताल पहुंचने के बाद हुई। 

सब्जी विक्रेता रामभवन मौर्य के दो बेटे राज और किशन हैं। तीन बेटियों में से एक की शादी हो चुकी है। बीच वाली बेटी सुधा की शादी के लिए रिश्ता तय हो गया है। नवंबर में उसकी शादी होनी है। जिसकी तैयारी चल रही थी। बेटी के हाथ पीला करने के लिए रामभवन तैयारी कर रहा था। उसका सपना अधूरा रह गया। उसकी मौत से बेटे व बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल है। अभी कुछ दिनों पहले रामभवन की भाभी सुमन मौर्य की हादसे में मौत हो चुकी है। परिवार के लोग इस सदमे से उबर नहीं पाए थे कि शुक्रवार को फिर दुखद घटना हो गई।

लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर आमने-सामने टक्कर लगने के बाद स्कापयो और बुलेट आग का गोला बन गईं। देखते ही देखते दोनों वाहनों को आग ने पूरी तरह आगोश में ले लिया। सब्जी विक्रेता बुलेट के नीचे दबने के कारण बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जल गया। घटना के दौरान मौके पर पहुंचे एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने आग में जल रहे चाचा-भतीजे को बाहर निकलवाया और अपने निजी वाहन से दोनों को जिला अस्पताल भेजा।


नगर कोतवाली के वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर शुक्रवार की शाम सज्जन ढाबे के करीब स्कापयो और बुलेट में टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद ही स्कापयो और बुलेट देखते ही देखते आग का गोला बन गईं। इस बीच एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी वहां पहुंच गए। आग में जल रहे रामभवन व दीपक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। आननफानन में दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने रामभवन को मृत घोषित कर दिया। घटना के दौरान वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। फायरब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस स्कापयो स्वामी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed