फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: EVM Strongroom for the Security of Three Circles

प्रतापगढ़: तीन घेरे की सुरक्षा में ईवीएम स्ट्रांगरूम 

Mon, 13 May 2019 11:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 May 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: EVM Strongroom for the Security of Three Circles
अर्द्धसैनिक बल के जवान - फोटो : pratapgarh
 महुली मंडी परिसर के स्ट्रांगरूम में रखी गई इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की सुरक्षा के लिए अफसरों ने तीन घेरा बनाया है। सीओ स्तर के अधिकारियों के साथ ही मजिस्ट्रेटों को भी 8-8 घंटे निगरानी का दायित्व सौंपा गया है। परिसर की हर गतिविधि को कैद करने के लिए 8 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


रविवार को मतदान के बाद महुली मंडी परिसर स्थित स्ट्रांगरूम में भोर तक मतदानकर्मियों ने ईवीएम जमा किया। इस दौरान जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही, एसपी एस आनंद के साथ ही प्रेक्षक भी मौजूद रहे। डबल लॉक में ईवीएम जमा होने के बाद स्ट्रांग रूम के बाहर सुरक्षा का तीन घेरा बना दिया गया। स्ट्रांगरूम के सबसे करीब केंद्रीय बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


केंद्रीय बल के जवानों की ड्यूटी 8-8 घंटे की होगी। स्ट्रांग रूम के सभी कोनों पर मोर्चा संभालने के लिए दो कंपनी अर्द्धसैनिक बल के जवानों को अलग से लगाया गया है। दूसरा घेरा स्टेट आम्र्स पुलिस का है। सबसे बाहर तीसरा घेरा सिविल पुलिस का बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी परिसर में बिजली आपूर्ति की 24 घंटे की व्यवस्था की गई है। बिजली जाने की दशा में आटोकट जनरेटर रखा गया है। यह बिजली जाते ही अपने आप स्टार्ट हो जाएगा। स्ट्रांग रूम और बाहर 8 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे स्ट्रांग रूम और उसके बाहर की पल-पल की गतिविधि कैद होती रहेगी। सीओ सिटी अतुल शर्मा समेत तीन सीओ को निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है।


तीन इंस्पेक्टर भी 8-8 घंटे की लगातार ड्यूटी देंगे। अगर डीएम की अनुमति के बाद भी कोई अधिकारी स्ट्रांगरूम में जाता है तो उसे तीन स्थानों पर विवरण लिखना होगा। स्ट्रांगरूम अब 23 मई को ही खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed