फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Elderly death from Corona, 44 new cases found

प्रतापगढ़: कोरोना से बुजुर्ग की मौत, मिले 44 नए केस

Sat, 22 Aug 2020 08:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Elderly death from Corona, 44 new cases found
Pratapgarh: Elderly death from Corona, 44 new cases found
जिले में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को जिले के एक कोरोना पीड़ित वृद्ध की इलाज के दौरान प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई, जबकि 44 नए केस सामने आए।
विज्ञापन

अब जिले में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 23 पहुंच गई है। शनिवार की शाम तक 24 घंटे के भीतर एक्सरे टेक्नीशियन व सिपाही समेत 44 नए मरीज मिले हैं। अब संक्रमितों की संख्या 1440 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि शनिवार को मरीजों की संख्या में कमी आई। नगर कोतवाली के शुकुलपुर दहिलामऊ के रहने वाले एक 65 साल के बुजुर्ग बीमार चल रहे थे। उनके लीवर में दिक्कत थी। जांच में गुरुवार को वह पाजिटिव मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एसआरएन में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान शनिवार दोपहर बुजुर्ग की मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते प्रयागराज पहुंचे।
स्वास्थ्य कर्मचारियों की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर शनिवार को कोरोना की जांच में रानीगंज सीएचसी के एक्सरे टेक्नीशियन समेत छह लोग संक्रमित मिले। रामगढ़ गांव के पांच व परशुरामपुर के एक व्यक्ति संक्रमित निकले। कुंडा क्षेत्र में चार लोग संक्रमित मिले। कोहड़ौर के दो सिपाहियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। गौरा सीएचसी में 50 लोगों की जांच हुई।
जिसमें छह लोग संक्रमित निकले। लालगंज कस्बे का एक युवक पाजिटिव निकला। नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज की दंपति की भी रिपोर्ट पाजिटिव आई। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक बुुजुर्ग पहले से बीमार थे। जांच में उनके कोरोना होने की पुष्टि हुई थी। उन्हें उपचार के नलिए कोविड लेवल टू एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कोरोना संक्रमित 941 ठीक होकर पहुंचे घर
स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अब तक जिले में 1440 लोग संक्रमित मिले हैं। जिसमें से 941 लोग ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। 272 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में 154 हाटस्पाट बनाए गए हैं। शनिवार को 968 लोगों की रिपोर्ट मिली। जिसमें 44 लोग नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed