फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Discussion of the arrest of one lakh prized taukeer

प्रतापगढ़:एक लाख के इनामी तौकीर की गिरफ्तारी की चर्चा

Wed, 05 Jun 2019 11:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 05 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Discussion of the arrest of one lakh prized taukeer
Arrest
 एक लाख के इनामी बदमाश तौकीर को मध्यप्रदेश में एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार करने की चर्चा तेज है। सूत्रों का दावा है कि पुलिस उसे लेकर प्रतापगढ़ आ रही है। हालांकि एसपी इससे इनकार कर रहे हैं।  
विज्ञापन


नगर कोतावाली के आजाद नगर निवासी तौकीर अहमद पुत्र हफीज अहमद व्यापारियों से रंगदारी मांगने के साथ सुपारी लेकर मार्बल व्यापारी राजेश सिंह और रसूलपुर गुलरहा के प्रधान की हत्या का आरोपी है।
विज्ञापन


चिलबिला के श्रीराम मिष्ठान भंडार संचालक, रूमा नर्सिंगहोम के डॉक्टर सहित दर्जनों लोगों से तौकीर ने फोन पर रंगदारी मांगी थी। बैंक लूट सहित कई अन्य गंभीर मामलों में भी उसका नाम प्रकाश में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस काफी दिनों से उसे खोज रही थी। बीते चार दिनों पहले जिस फोन से तौकीर और अतीक व्यापारियों से रंगदारी मांगते थे, उसे पुलिस ने उनके साथी मकसूद के पास से बरामद कर लिया था। मगर दोनों बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग रहे थे।


सूत्रों की मानी जाए तो मंगलवार देर शाम मध्यप्रदेश के भोपाल में तौकीर को मस्जिद से नमाज पढ़कर निकलते वक्त एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया हालांकि पुलिस गिरफ्तारी से इनकार कर रही है। एसपी एस आनंद ने बताया कि तौकीर और अतीक की खोज की जा रही है। दोनों अभी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed