{"_id":"61680de74d7544627e3dd308","slug":"pratapgarh-dead-body-of-railway-employee-found-next-to-railway-track","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : रेलवे ट्रैक के बगल मिला रेलवे कर्मचारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : रेलवे ट्रैक के बगल मिला रेलवे कर्मचारी का शव
Thu, 14 Oct 2021 04:30 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 14 Oct 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh News : राजीव पाल। फाइल फोटो
- फोटो : प्रतापगढ़
अज्ञात व्यक्ति द्वारा रेलवे स्टेशन जगेशरगंज को दी गई सूचना जगेशरगंज रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूर पर रेलवे कर्मचारी का शव रेलवे लाइन के किनारे मिला स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई रेलवे कर्मी चिलबिला रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी करता था। सूचना पर पहुंची जीआरपी प्रतापगढ़ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के सेतापुर गांव निवासी राजीव कुमार पाल (35) पुत्र शुभम पाल रेलवे में सिग्नल खलासी के पद पर चिलबिला रेलवे स्टेशन पर तैनात था। गुरुवार की सुबह उसकी लाश जगेशरगंज रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूर पर पूर्वी केबिन के पास रेलवे लाइन के बगल में मिली।
विज्ञापन
Pratapgarh News : रेलकर्मी की मौत के बाद घटना स्थल पर जुटी भीड़।
- फोटो : प्रतापगढ़
अज्ञात व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई की जगेशरगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन के किनारे किसी अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। स्टेशन अधीक्षक रंजीत कुमार मिश्रा ने रेलवेकर्मी की मौत की सूचना रेलवे पुलिस प्रतापगढ़ को दी।
घटनास्थल पर पुलिस और जीआरपी प्रतापगढ़ और अमेठी पुलिस पहुंच गई। जीआरपी प्रतापगढ़ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सवाल यह है कि राजीव की ड्यूटी चिलबिला रेलवे स्टेशन पर थी। वह जगेशरगंज रेलवे स्टेशन पर सुबह 7:30 बजे कैसे पहुंच गया और किस ट्रेन से उसका एक्सीडेंट हुआ यह भी जानकारी नहीं हो सकी। मृतक के परिजन घटना को संदिग्ध मान रहे हैं और मामले की जांच कराने की मांग कर रहे हैं।