{"_id":"6593a81eb4d3bda730068fab","slug":"pratapgarh-dead-body-of-a-youth-preparing-for-police-recruitment-found-hanging-on-a-mango-tree-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक का आम के पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक का आम के पेड़ से लटका मिला शव
Tue, 02 Jan 2024 11:38 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:38 AM IST
सार
कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर रहवई नई बाजार निवासी नितीश शुक्ला (19) पुत्र हरी प्रसाद शुक्ला बीए का छात्र है। उसका शव मंगलवार को आम के पेड़ से लटकता मिला। आत्महत्या की आशंका जाहिर की जा रही है।
विज्ञापन
Pratapgarh
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर रहवई नई बाजार निवासी नितीश शुक्ला (19) पुत्र हरी प्रसाद शुक्ला बीए का छात्र है। वह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। हमेशा की तरह मंगलवार की भोर में घर से दौड़ लगाने को निकला। जहां गांव के बगल आम की बाग में पेड़ पर लटका उसका शव मिला।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से उतार कर घर लाई। युवक की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस मामले की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों से कर रही है।
विज्ञापन