{"_id":"5ed3ee803c6e44675c1acb22","slug":"pratapgarh-crpf-jawan-turns-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh: सीआरपीएफ जवान निकला कोरोना पाजिटिव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh: सीआरपीएफ जवान निकला कोरोना पाजिटिव
Sun, 31 May 2020 11:21 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़

Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 31 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Amar Ujala
पेट में दर्द का इलाज कराने आया सीआरपीएफ का जवान कोरोना पाजिटिव निकला। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। उसका उपचार प्रयागराज के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग परिवार के लोगों की जांच कराने की तैयारी में है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 78 पहुंच गई है।
बाघराय थाना क्षेत्र के गर्ग का पुरवा का रहने वाला युवक सीआरपीएफ का जवान है। उसकी दिल्ली में तैनाती है। पेट में गांठ होने के कारण लगातार दर्द के चलते वह अवकाश लेकर घर चला आया।
तीन दिन पहले परिवार के लोग उसका उपचार कराने के लिए प्रयागराज स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने आपरेशन से पूर्व उसकी निजी लैब से कोरोना की जांच कराई। रविवार को उसकी रिपोर्ट आई।
विज्ञापन
जिसमें वह कोरोना संक्रमित निकला। यह खबर घर पहुंचते ही हड़कंप मच गया। कुछ दिनों पहले गोगौर में एक संक्रमित की मौत हो चुकी है। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि सीआरपीएफ के जवान की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। परिवार के लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।