{"_id":"f1ffe8626c7164fcfd639c8f39202f8c","slug":"pratapgarh-crime-news-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन युवकों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में तीन युवकों की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे युवकों की बाइक गुरुवार रात अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। हादसा ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने के कारण हुआ। इससे दोनों घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य हादसे में एक चालक की मौत हो गई और दो छात्र घायल हो गए।
नगर कोतवाली क्षेत्र के विवेक नगर निवासी संतोष वर्मा (25) पुत्र महादेव वर्मा की पड़ोस के रहने वाले सतीश शर्मा (26) पुत्र राधेश्याम शर्मा से दोस्ती थी। दोनों गुरुवार को परिजनों से अपने दोस्त की शादी में शामिल होने की बात बताकर घर से निकले। रात में ही दोनों ने घर लौट आने का मन बनाया था। इसलिए दोनों लालगंज की तरफ जा रहे थे। सगरासुंदरपुर बाजार में आगे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। इससे बाइक सवार संतोष और सतीश घायल हो गए। शोर पर लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन चालक ट्रक लेकर जा चुका था। पुलिस को खबर देने के साथ ही लोगों ने एंबुलेंस बुलाई।
लोगों ने घायल सतीश और संतोष को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। मानधाता थाना क्षेत्र के सरायराजा निवासी सगीर (30) पुत्र हिसामुद्दीन ट्रक चालक है। शुक्रवार भोर में हरिसेनगंज में उसके ट्रक की दूसरे ट्रक में भिड़ंत हो गई। इससे सगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद खलासी ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे सगीर के करीबी उसे लेकर प्रतापगढ़ जिला अस्पताल गए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन रोने-बिलखने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वहीं जेठवारा थाना क्षेत्र के कटरागुलाब सिंह निवासी विजय यादव (22) पुत्र विनोद और मनोज (20) जय नारायण दोस्त हैं। दोनों कुंडा स्थित डिग्री कालेज के छात्र हैं। शुक्रवार सुबह दोनों बाइक से पढ़ने जा रहे थे। बाघराय के करीब टवेरा ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे वे घायल हो गए। बताया जाता है कि दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनकी हालत गंभीर बनी हुई है।