फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh crime news

तस्कर को पिस्टल संग दबोचा

Fri, 29 Jan 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 29 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन पहले जेल से छूटकर आए असलहा तस्कर को गुरुवार की रात एसटीएफ ने पिस्टल, तीन कारतूस व एक बाइक के साथ धर दबोचा। पूछताछ के बाद एसटीएफ टीम ने उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर, दोपहर बाद आरोपी युवक की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक के पिता का आरोप है कि एसटीएफ के सिपाहियों की पिटाई से उसकी हालत बिगड़ी है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के पूर्वी सहोदरपुर निवासी अब्दुल अतीक (28)  पुत्र अब्दुल गफ्फार हरिजन एक्ट के मामले में कुछ दिनों से जिला जेल में बंद था। तीन दिन पहले ही वह जमानत पर छूटकर घर आया था। गुरुवार की रात में भंगवाचुंगी के पास से उसे एसटीएफ ने फिर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे इलाहाबाद लेकर चली गई। उसके पास से एसटीएफ को एक पिस्टल, तीन कारतूस व एक बाइक मिली है। एसटीएफ का दावा है कि वह असलहा तस्कर है। वह 25 से 30 हजार रुपये में इलाहाबाद से असलहे मंगवाता था। पल्टन बाजार में डब्बू सिंह व विनोद दूबे के बीच हुई फायरिंग की घटना में भी वह शामिल था। बीडीसी चुनाव के दौरान शिवगढ़ के विंदागंज में विनोद की राइफल व अपनी पिस्टल से उसने फायरिंग की थी।
विज्ञापन



इस मामले में एसटीएफ टीम के सिपाही अतुल कुमार सिंह ने शुक्रवार को नगर कोतवाली मे ंअब्दुल अतीक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, शुक्रवार दोपहर में अचानक अतीक की हालत बिगड़ गई। इस पर कोतवाली पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पिता अब्दुल गफ्फार का आरो है कि एसटीएफ के सिपाही  साजिद अली उसे फंसाने के लिए फर्जी तरीके से पिस्टल के साथ गिरफ्तारी दिखा रहे हैं। गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर ले जाने के बाद इलाहाबाद में जमकर पिटाई की गई। इससे उसकी हालत खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed