फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh crime news, crime news, pratapgarh news,

Pratapgarh News: बेखौफ बदमाशों ने युवक को गोली मारी, प्रयागराज रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
pratapgarh crime news, crime news, pratapgarh news,
बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार को सरेआम युवक को राॅड से पीटने के बाद गोली मारकर घायल कर दिया। हवाई फायरिंग करते हुए हमलावर फरार हो गए। युवक को इलाज के लिए मेडिकल लाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। पलिस ने बताया कि पैर में गोली लगी है, एसआरएन अस्पताल के सर्जरी वार्ड में घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दबिश देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कंधई के जाफरपुर निवासी अनीश का बेटा आदिल (20) अपने साथी आरिफ के साथ बाल कटवाने बाइक से किशुनगंज बाजार आया था। शाम करीब तीन बजे लौटते समय कठार गांव के समीप पीछे से आए पल्सर सवार बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। विरोध करने पर बदमाशों ने उसको लोहे की राॅड पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए आदिल को इस तरह पीटा कि राॅड आधा टूट कर नीचे गिर गया। बदमाशों ने आरिफ पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह शोर मचाते हुए घर की ओर भाग निकला। बदमाशों ने जमीन पर गिरे आदिल के पीठ पर गोली चला दी। गोली लगने से आदिल बेहोश हो गया। लोगों को आता देख बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजनों के साथ ही पुलिस घटना स्थल पहुंच गई। आदिल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। वहीं घटना की जांच पड़ताल करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पहुंच गए। आदिल के पिता अनीश की शिकायत पर पुलिस ने मंदाह निवासी शहबाज, नदीम और कठार निवासी गुलशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने घर पर दबिश दी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से एक खोखा, खून और मिट्टी के साथ लोहे की टूटे राॅड को सील किया और जांच के लिए ले गई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए घर पर दबिश दी जा रही है।


साहिल को पुलिस ने पकड़ा
अनीश का छोटा बेटा साहिल तीन दिन मुंबई जाने की बात कहकर घर से निकला था। लालगंज पुलिस ने साहिल के साथ ही दांदूपुर निवासी एक युवक को हिरासत में लिया है। कंधई पुलिस ने साहिल के गिरफ्तारी की जानकारी पिता अनीश को दी। जानकारी मिलने पर परिजन अवाक रह गए। पुलिस से गिरफ्तारी का कारण पूछने लगे, लेकिन पुलिस ने कारण की जानकारी न होने की बात कही। पुलिस गोली मारने की घटना के तार जोड़ने की कोशिश में है, इस मामले में तरह-तरह की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed