{"_id":"68fdc874299857741304fdd8","slug":"pratapgarh-crime-news-a-young-man-sitting-in-front-of-his-house-was-shot-and-referred-to-the-district-hospital-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh Crime News : घर के सामने बैठे युवक को मारी गोली, जिला अस्पताल किया गया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh Crime News : घर के सामने बैठे युवक को मारी गोली, जिला अस्पताल किया गया रेफर
Sun, 26 Oct 2025 12:36 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:36 PM IST
सार
लालगंज कोतवाली के गोविंदपुर पूरे अनिरुद्ध निवासी कमलेश तिवारी के पुत्र कुलदीप तिवारी (28) को देर रात रंजिश के चलते गोली मार दी गई। सिर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में परिवार के लोग उसे लेकर लालगंज ट्रॉमा सेंटर पहुंचे।
विज्ञापन
कुलदीप तिवारी।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
लालगंज कोतवाली के गोविंदपुर पूरे अनिरुद्ध निवासी कमलेश तिवारी के पुत्र कुलदीप तिवारी (28) को देर रात रंजिश के चलते गोली मार दी गई। सिर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में परिवार के लोग उसे लेकर लालगंज ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। यहां हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण लालगंज क्षेत्राधिकारी आशुतोष मिश्र ने घायल युवक को अपने सरकारी वाहन से जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
पिता कमलेश तिवारी का आरोप है कि रंजिश के चलते पड़ोसी गांव के मंजीत द्विवेदी नाम के एक युवक ने घर के समीप बैठे उसके बेटे कुलदीप को गोली मार दी। उधर घटना की जानकारी पर पुलिस गांव पहुंच गई। आरोपी की धरपकड़ में पुलिस जुटी हुई है। घटना को लेकर गांव में तनाव है। लालगंज सीओ आशुतोष मिश्र ने बताया कि गोली लगने से घायल युवक को उपचार के लिए भेजवाया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन