फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Cousins died due to drowning in the well, young man jumped to save elder brother

Pratapgarh : कुएं में डूबने से चचेरे भाइयों की मौत, बड़े भाई को बचाने के लिए कूदा था युवक

Sun, 21 Jul 2024 12:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Jul 2024 12:08 PM IST
सार

बढनी गांव में पूर्व प्रधान सुभाष वर्मा के दरवाजे पर कुंआ है। उसी कुएं की जगत पर रविवार की सुबह सात बजे उनका लड़का राहुल (22) और चचेरा भाई सूरज (22) पुत्र प्रेमचंद्र के साथ बैठा था। अचानक राहुल के कुएं में गिर जाने पर उसे बचाने के लिए सूरज कुएं में कूद पड़ा।

विज्ञापन
Pratapgarh: Cousins died due to drowning in the well, young man jumped to save elder brother
घटना के बाद घर पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

थाना देहात कोतवाली के बढ़नी गांव में कुएं में डूबने से पूरे प्रधान के बेटे और उसके चचेरे भाई की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों को जब तक बाहर निकाला उनकी सांसें थम चुकी थीं। दोनों एक दिन पहले ही मुंबई से कमाकर लौट थे और किसी बीमारी से पीड़ित थे।

विज्ञापन


बढनी गांव में पूर्व प्रधान सुभाष वर्मा के दरवाजे पर कुआं है। उसी कुएं की जगत पर रविवार की सुबह सात बजे उनका लड़का राहुल (22) और चचेरा भाई सूरज (22) पुत्र प्रेमचंद्र के साथ बैठा था। अचानक राहुल के कुएं में गिर जाने पर उसे बचाने के लिए सूरज कुएं में कूद पड़ा। शोर मचाने पर दौड़े बेचू (45) भी रस्सी बांध बचाव में कूद पड़े। इसी दौरान रस्सी टूट जाने से वह भी कुएं में जा गिरे। जिसे देख ग्रामीणों की भारी भीड जुट गई। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से तीनों को निकाल कर जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने राहुल और सूरज को मृत घोषित कर दिया, वहीं बेचू की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed