फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh: bawal in marriage

बारातियों और घरातियों में जमकर मारपीट, पुलिस ने कराया विवाह  

Mon, 13 May 2019 11:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh: bawal in marriage
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
जलपान के दौरान बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर बाराती और घराती भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। तनातनी को देखते हुए पुलिस ने अपनी मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी कराईं। 
विज्ञापन


पट्टी कोतवाली क्षेत्र के मकरा मनभवना निवासी जवाहरलाल की बेटी संजू की रविवार की रात सुल्तानपुर के लंभुआ थाना क्षेत्र के अवसानपुर से बारात आई थी। बारात पहुंचने पर लड़की पक्ष के लोग बारातियों को जलपान कराने लगे। डीजे पर बाराती डांस कर रहे थे। द्वारपूजा की तैयारी चल रही थी। इस बीच नशे में धुत बाराती जलपान करा रहे बच्चों से गालीगलौज करने लगे। जिसे लेकर विवाद होने लगा।
विज्ञापन


देखते ही देखते बारातियों ने कुर्सी और चारपाई तोड़ना शुरू कर दिया। लड़की के घरवाले पहुंचे तो बाराती उनसे भिड़ गए। मारपीट होने से भगदड़ मच गई। नशे में तांडव कर रहे बारातियों की जमकर पिटाई हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। जिसे देख बवाल करने वाले बाराती भाग निकले। तनाव के चलते पुलिस की मौजूदगी में विवाह की  रस्में पूरी कराई गईं। सुबह विदाई के बाद ही पुलिस वहां से हटी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed