फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Against attack on Nankana Sahib

प्रतापगढ़: ननकाना साहिब पर हमले के विरोध में

Mon, 06 Jan 2020 12:04 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Against attack on Nankana Sahib
ननकाना साहिब में हमले के विरोध में चौक घंटाघर में पाकिस्तान का झंडा जलाते युवा क्रांति के लोग। - फोटो : PRATAPGARH
पाकिस्तान में सिखों के पवित्र धर्मस्थल ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले के विरोध में शहर के सिख समुदाय के लोगों में भी भारी उबाल है। रविवार को सिखों ने जुलूस निकाला और नारेबाजी कर पाकिस्तान का झंडा फूंका। कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इसके लिए भारत को कठोर कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर एक बजे श्रीराम तिराहे पर एकत्रित हुए सिखों ने जुलूस निकाला और पाक विरोधी नारे लगाते हुए चौक पहुंचे। यहां पाकिस्तान का झंडा फूंका। परमजीत की अगुवाई में निकला जुलूस पंजाबी मार्केट के रास्ते तहसील होते हुए चौक पहुंचा। यहां एकत्रित सिख समुदाय को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मंजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि यह कितनी शर्मनाक बात है कि किसी धर्मस्थल पर पथराव करके मखौल उड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि गुरुनानक देव हमारे आराध्य हैं, उनका अपमान हम बर्दास्त नहीं कर सकते हैं। इधर युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने ननकाना साहब पर हुए हमले की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सरबजीत सिंह, सुखबिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, महेंद्र सिंह राजपाल, गुरुमीत सिंह, हरिप्रीत सिंह, दीपेंद्र मिश्र, नरेंद्र सिंह, अच्युदानंद पांडेय, विकास यादव, संतोष श्रीवास्तव, अंकित सिंह, अजय पांडेय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ननकाना साहिब में हमले के विरोध में पंजाबी मार्केट में प्रदर्शन करते सिक्ख समाज के लोग।

ननकाना साहिब में हमले के विरोध में पंजाबी मार्केट में प्रदर्शन करते सिक्ख समाज के लोग।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed