फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: ADO Panchayat, 53 people including doctors found infected

प्रतापगढ़: एडीओ पंचायत, डॉक्टर समेत 53 लोग मिले संक्रमित

Tue, 22 Sep 2020 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: ADO Panchayat, 53 people including doctors found infected
मदाफरपुर के धरौली मुफरिद में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा फेंका गया इस्तेमाल किया पीपीई किट। - फोटो : PRATAPGARH
सोमवार को चौबीस घंटे के भीतर जिले में 53 और लोग कोरोना से पीड़ित मिले। लालगंज सीएचसी के डॉक्टर समेत तीन स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। वहीं संडवाचंद्रिका के एडीओ पंचायत और आरपीएफ इंस्पेक्टर की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3248 पहुंच गई है। संक्रमण की चपेट में आने से अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। लालगंज सीएचसी पर तैनात एक डाक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लालगंज सीएचसी और रानीगंज कैथौला पीएचसी के एक-एक स्वास्थ्य कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

कोटिला लालगंज का एक 55 वर्षीय भी कोरोना पीड़ित मिला। एडीओ पंचायत सड़वाचंद्रिका भी संक्रमित हो गए हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर भी जांच में कोरोना पीड़ित मिले हैं। कुंडा में हुई जांच में सोमवार को दो केस सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंडा उपकेंद्र का एक कर्मचारी संक्रमण की गिरफ्त में है। टीपी कॉलेज के सामने रहने वाला एक 40 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3248 पहुंच गई है। इनमें 2613 लोग स्वस्थ हो गए हैं। 463 लोग होम आइसोलेट हैं। बाकी का कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कोरोना से मरे पुलिसकर्मी के परिजनों की जांच कर खुले में फेंक दी पीपीई किट
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। कंधई इलाके में कोरोना से मरे पुलिसकर्मी के परिजनों की जांच के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पीपीई किट खुले में फेंक दी। इससे गांव के लोगों में रोष है।

कंधई थाना के धरौली मुफरीदपुर गांव में कोरोना संक्रमित एक पुलिसकर्मी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मृतक के परिजनों का सैंपल लेने गई थी। सैंपल लेने के बाद कर्मचारी पीपीई किट और ग्लव्स खुले में फेंककर चलते बने। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण दंग रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed