फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh Accident: While trying to save a couple riding a bike, an uncontrolled car overturned in a ravine

Pratapgarh Accident : बाइक सवार दंपती को बचाने में अनियंत्रित कार खड्ड में पलटी, महिला समेत तीन की मौत

Sat, 29 Jun 2024 07:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Jun 2024 07:28 PM IST
सार

बाइक सवार पति पत्नी में पत्नी की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची आसपुर देवसरा पुलिस ने कार सवार दो लोगों तथा बाइक सवार पति को इलाज के लिए बदलापुर भिजवाया।  दुर्घटना 4:00 बजे के करीब की बताई जा रही है।

विज्ञापन
Pratapgarh Accident: While trying to save a couple riding a bike, an uncontrolled car overturned in a ravine
हादसे के बाद खड्ड में पलटी कार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी लखनऊ हाईवे पर आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के नगर गांव स्थित पावर हाउस के समीप सामने बाइक सवार दंपती को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित कार विद्युत पोल से टकराकर खड्ड में पलट गई। कार में सवार तीन लोगों में दो की मौत हो गई, हादसे में बाइक पर बैठी महिला की भी जान चली गई। उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपुर देवसरा पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। दुर्घटना शनिवार शाम चार बजे के करीब हुई। 

विज्ञापन


आसपुर देवसरा इलाके की नगर स्थित पावर हाउस के समीप वाराणसी लखनऊ हाईवे पर बिहार प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के ग्राम मारीपुर थाना मनिहारी निवासी मुकेश झा के साथ उनके गांव का विशाल कुमार एक कार से काशी व अयोध्या दर्शन को निकले हुए थे। कार इसी जनपद का ग्राम छपरा मेहा थाना भुसहरी निवासी राजन कुमार राय (42) चला रहा था। शनिवार को यह लोग अयोध्या से  दर्शन कर दोपहर बाद वापस घर की ओर जा रहे थे। 

विज्ञापन

Pratapgarh Accident: While trying to save a couple riding a bike, an uncontrolled car overturned in a ravine
हादसे के बाद खड्ड में पलटी कार। - फोटो : अमर उजाला।
इनकी कर शाम लगभग चार बजे जैसे ही ढकवा नगर पंचायत के नगर विद्युत उपकेंद्र के समीप पहुंची बाइक सवार दंपती को बचाने के चक्कर में  कार अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे बाइक सवार को टक्कर मारते हुए विद्युत पोल से टकराकर गड्ढे में जाकर पलट गई।

इस दौरान बाइक पर पीछे बैठी हुई महिला सुदामा देवी (52) की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका पति नरसिंह शर्मा (55)  निवासी ग्राम मनेथा थाना खेतासराय जौनपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बदलापुर ले जाया गया।

कार पलटने के बाद उसमें बैठे तीनों लोग घायल हो गए। उधर से गुजर रहे वाहन सवारों ने गुहार लगाई तो आसपास के लोग जुटे और कार पास पहुंचकर तीनों घायलों को बाहर निकाला। इसमें ड्राइवर राजन कुमार की मौत हो गई थी। जबकि कार सवार विशाल की बदलापुर सीएचसी  पर पहुंचने के दौरान मौत हो गई। दोनों घायलों के साथ बाइक चला रहे घायल नरसिंह को इलाज के लिए सीएचसी बदलापुर भेजा गया। कार  सवार मृतकों  के  पते के अनुसार उनके घर सूचना भेज दी गई है। घटना के बाद थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा संतोष सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों को इलाज के लिए भेजने के साथ ही मृतकों के घर वालों को सूचना भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed