फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh accident: Darkness enveloped the eyes after a loud explosion, injured children kept pleading for he

प्रतापगढ़ हादसा : तेज धमाके के बाद छा गया आंखों के सामने अंधेरा, मदद के लिए घायल बच्चे लगाते रहे गुहार

Mon, 31 Jul 2023 06:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 Jul 2023 06:07 PM IST
सार

मैजिक से स्कूल जा रही छात्रा नैना, अर्पिता ने बताया कि मानसी आगे बैठी थी। जबकि दूसरे बच्चे बीच में बैठे थे। अचानक तेज धमाका हुआ और आंखों के सामने अंधेरा छा गया। सिर्फ चीख-पुकार ही सुनाई पड़ रही थी। इस बीच मदद के लिए लोग पहुंचे। लोगों ने सभी बच्चों को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
Pratapgarh accident: Darkness enveloped the eyes after a loud explosion, injured children kept pleading for he
स्कूल वैन हादसे में घायल बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लीलापुर के लक्ष्मणपुर में लोडर वाहन की टक्कर से मैजिक सवार स्कूली बच्चों के घायल होने की खबर क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फैल गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन बदहवास होकर घटनास्थल की ओर भागे। वहां से वे रोते बिलखते ट्रामा सेंटर पहुंचे। जहां सहमे बच्चे अपने माता-पिता से लिपटकर रोने लगे। घर वालों की आंखों से भी आंसू बहने लगे। हादसे में मृत छात्रा मानसी का घायल भाई कार्तिक भी परिजनों से लिपटकर रोता रहा।

विज्ञापन


मैजिक से स्कूल जा रही छात्रा नैना, अर्पिता ने बताया कि मानसी आगे बैठी थी। जबकि दूसरे बच्चे बीच में बैठे थे। अचानक तेज धमाका हुआ और आंखों के सामने अंधेरा छा गया। सिर्फ चीख-पुकार ही सुनाई पड़ रही थी। इस बीच मदद के लिए लोग पहुंचे। लोगों ने सभी बच्चों को बाहर निकाला गया। मददगारों की भीड़ में शामिल लाेगों ने स्कूल वाहन चालक समेत सभी घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

Pratapgarh accident: Darkness enveloped the eyes after a loud explosion, injured children kept pleading for he
स्कूल वैन हादसे में घायल बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।

संजना ने बताया कि अचानक सामने से गाड़ी आती दिखी। जो सीधे उनकी गाड़ी से टकरा गई। हादसे की खबर के बाद पतुलकी से लेकर ट्रामा सेंटर तक चीख पुकार मची रही। अपने बच्चों को सही सलामत देख कुछ अभिभावकों ने राहत की सांस ली। जिन बच्चों को अधिक चोटे आईं थीं। वे उन्हें लेकर दूसरे अस्पताल इलाज कराने के लिए ले गए। मौके पर पहुंचे सीएमओ डाॅ. जीएम शुक्ला ने हादसे में घायल बच्चों के इलाज का समुचित प्रबंध कराया। उन्होंने घायल बच्चों का हालचाल भी पूछा। चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

टक्कर लगते ही कूद गई थी तनु, गिरने से हुई घायल

स्कूल वाहन मैजिक में बैठी छात्रा तनु सरोज ने बताया कि वह सामने से आ रहे लोडर को देख लिया था। चूंकि वह मैजिक के गेट के करीब बैठी थी। इस कारण टक्कर होने के दौरान ही वह मैजिक से नीचे कूद गई थी। गिरने की वजह से उसे चोटे आईं। घटना के बाद बच्चों के बिखरे बैग समेटकर ग्रामीण संभालकर रखते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed