फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: A truck collided with a car, four people dead

प्रतापगढ़: ट्रक-कार में भीषण टक्कर, चार लोगों की मौत 

Wed, 15 May 2019 12:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 May 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: A truck collided with a car, four people dead
ट्रक-कार में टक्कर - फोटो : pratapgarh
 लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर लालगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज कैथौला बाजार स्थित पुलिस चौकी के सामने सोमवार देर रात कार और ट्रक में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दिल्ली से चंदौली जा रहे कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों की णौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे में कार के परखचे उड़ गए। वहीं एक घंटे तक हाईवे पर यातायात ठप रहा। मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन


यूपी के चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के चारी गांव निवासी संतोष कनौजिया (70) पुत्र संभरू अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते थे। सोमवार की शाम वह गांव में रहने वाले भाई कृष्ण अवतार की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए कार से निकले। उनके साथ पत्नी आशा देवी (65), बेटे सुजीत कुमार (30), अजीत कुमार (24), बहू रानी देवी (25) समेत भाई के दामाद सोनू (25) पुत्र हरिहर व राकेश (30) पुत्र छब्बे निवासी भेड़हरिया थाना दुर्गावती जिला भभुआ बिहार भी थे।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े बारह बजे लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लालगंज कोतवाली के रानीगंज कैथौला बाजार स्थित पुलिस चौकी के सामने बेकाबू कार सामने से आ रहे ट्रक से जा टकरा गई। इससे कार के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में आशा देवी, बेटा सुजीत व बहू रानी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संतोष समेत अन्य कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।

तीनों शवों को कब्जे में लेकर लालगंज सीएचसी भेज दिया। जिला अस्पताल में घायलों की हालत नाजुक देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे में बाद ट्रक चालक भाग निकला। हादसे से हाईवे पर यातायात ठप हो गया। हाईवे अथॉरिटी व पुलिस ने ट्रक-कार को किनारे कर एक घंटे बाद यातायात बहाल कराया।


मंगलवार दोपहर उपचार के दौरान संतोष कनौजिया की भी सांस थम गई। संतोष के भाई कृष्ण अवतार ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल ने बताया कि तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी। जबकि संतोष कनौजिया की उपचार के दौरान प्रयागराज में मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed