फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: A procession taken out in protest against the announcement of recruitment of Agniveers, was beaten up by the police

प्रतापगढ़ : अग्निवीरों की भर्ती की घोषणा के विरोध में निकाला जुलूस, पुलिस ने दौड़ाकर पीटा

Thu, 16 Jun 2022 10:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Jun 2022 10:03 PM IST
सार

केंद्र सरकार की तरफ से सेना में चार साल के लिए अग्निवीरों की भर्ती की घोषणा के विरोध में बृहस्पतिवार को रानीगंज बाजार में लच्छीपुर मोड़ तक सैकड़ों की संख्या में युवा हाथों में पोस्टर लेकर सड़क पर उतर पड़े।

विज्ञापन
Pratapgarh: A procession taken out in protest against the announcement of recruitment of Agniveers, was beaten up by the police
अग्निवीरों की भर्ती के विरोध में प्रदर्शन करते प्रतापगढ़ के युवा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सेना में अग्निवीरों की भर्ती की घोषणा के विरोध में बृहस्पतिवार को रानीगंज इलाके में सैकड़ों युवा सड़क पर उतर गए। हाथों में पोस्टर लिए युवा इस फैसले के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रयागराज के युवक भी पहुंचे थे। पुलिस प्रदर्शन का नेतृत्व करने वालों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन



केंद्र सरकार की तरफ से सेना में चार साल के लिए अग्निवीरों की भर्ती की घोषणा के विरोध में बृहस्पतिवार को रानीगंज बाजार में लच्छीपुर मोड़ तक सैकड़ों की संख्या में युवा हाथों में पोस्टर लेकर सड़क पर उतर पड़े। वे सेना में भर्ती वाली अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए नारेेबाजी करने लगे। केंद्र सरकार से इस योजना को वापस लेने की मांग कर रहे थे। युवाओं के विरोध-प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही सीओ रानीगंज डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

पुलिस प्रदर्शन करने वालों युवकों से अनुमति के बारे में जानकारी लेने लगी। इस पर कोई कुछ नहीं बोला। जिसके बाद पुलिस नेतृत्व करने वालों की तलाश करने लगी मगर, कोई उनका नाम बताने के लिए तैयार नहीं था। इसके बाद पुलिस ने जुलूस निकालने वालों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। अचानक पुलिस के बदले तेवर से वहां भगदड़ मच गई। बाजार में अफरा-तफरी के माहौल के बीच पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को दबोच लिया। पकड़े गए युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।


उन्होंने बताया कि जुलूस में प्रयागराज के युवक भी शामिल हुए थे। रानीगंज नगर पंचायत के आसपास के रहने वाले युवक भी प्रदर्शन में शामिल हुए थे। पुलिस जुलूस निकालने का प्लान तैयार करने वालों की तलाश कर रही है। सीओ रानीगंज डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि बिना अनुमति के युवा जुलूस निकाल रहे थे। जिले में निषेधाज्ञा लागू है। किसी के ऊपर लाठी नहीं चली है। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां पटकी गईं। कुछ युवाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


जुलूस निकालने के दौरान हाईवे पर लग गया जाम
रानीगंज बाजार में केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में युवाओं के जुलूस से हाईवे पर जाम लग गया। युवा नारेबाजी कर अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग कर रहे थे। अचानक युवकों के सड़क पर उतरने से हर कोई हैरत में पड़ गया। हालांकि पुलिस ने जल्द ही मोर्चा संभाला और प्रदर्शन कर रहे युवकों को भागना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed