फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: 58 more people vulnerable to Corona

प्रतापगढ़: 58 और लोग कोरोना की चपेट में

Sun, 20 Sep 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: 58 more people vulnerable to Corona
महिला अस्पताल में कोविड की बैठक करते डीएम रूपेश कुमार। - फोटो : PRATAPGARH
शनिवार को चौबीस घंटे के भीतर राष्ट्रीय आजीविका मिशन के डीसी समेत जिले में 58 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें दो बैंककर्मी भी शामिल हैं। चार लोगों की हालत गंभीर देखकर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3139 हो गईै है।
विज्ञापन

कुंडा में दो बैंककर्मी, एक ब्लाक कर्मचारी समेत चौदह लोग वायरस की चपेट में आ गए हैं। इनमें विष्णुलोक कालोनी, परेवा नरायणपुर, अत्तानगर, लरू बाबागंज एक, मऊदारा, हथिगवां थाना और किलहनापुर में एक-एक मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया है।
विज्ञापन

बाघराय सीएचसी अधीक्षक डॉ. शबीब हैदर की अगुवाई में बड़ौदा ग्रामीण बैंक व बिहार ब्लाक में एंटीजन किट से जांच की गई। इसमें बैंक के दो कर्मचारी, ब्लाक का एक कर्मचारी समेत छह लोग पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को होम आइसोलेट किया है। इसी प्रकार लालगंज में पीएचसी नोती का एक कर्मचारी, सांगीपुर के दर्रा गांव की एक महिला संक्रमित मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संडवा चंद्रिका सीएचसी के एक कर्मचारी को भी कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। सीएचसी बाबाबेलखरनाथ में एंटीजन टेस्ट में दो युवक संक्रमित मिले। अधीक्षक डॉ. नीरज सिंह ने जरूरी दवाएं देकर दोनों को होम आइसोलेशन में रहने के लिए कहा। उधर, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के डीसी ओपी यादव की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। पुरानी दीवानी का रहने वाला एक 40 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है। उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।
मांगों को लेकर रेलकर्मियों ने दिया धरना
नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों ने केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को रेलवे के निजीकरण व पदों की कटौती के विरोध में शाखा मंत्री के नेतृत्व में स्टेशन पर जुलूस निकालने के बाद स्टेशन अधीक्षक कार्यालय पर धरना दिया।
धरने को संबोधित करते हुए शाखा अध्यक्ष मोहम्मद शफीक ने कहा कि सरकार देश की सरकारी संपत्ति को निजी हाथों मे बेच रही है। देश के कुछ बड़े घरानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
शाखा मंत्री अनिल शुक्ला ने कहा कि सरकार ने रेलवे का निजीकरण शुरू कर दिया है। पदों को सरेंडर कर रही है। अगर सरकार समय रहते नहीं चेती तो एनआरएमयू रेल का चक्काजाम करने को मजबूर होगी। कोषाध्यक्ष ओपी राव ने सरकार के रवैए की निंदा की।

सहायक शाखा मंत्री अजय आनंद ने सभी कर्मचारियों से सोशल मीडिया पर सरकार का विरोध करने को कहा। कहा कि सभी कर्मचारी आज रात आठ बजे से दस मिनट तक अपने घरों की बत्तियां बंद कर मोदी सरकार की निजीकरण की नीति का विरोध करें। उपाध्यक्ष विनय मिश्र ने कहा कि आज के ही दिन 1968 मे मेंस यूनियन के पांच साथियों ने रेल आंदोलन के दौरान अपनी जान दे दी थी। इस दौरान विमलेंद्र भूषण शुक्ला, अवधेश सिंह, मनीष पांडेय धीरज सिहं, मो. अनीस आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed