{"_id":"6159a8298ebc3e62546e63e7","slug":"pratapgarh-40-people-deteriorated-after-eating-toxic-prasad-seven-women-admitted-to-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : विषाक्त प्रसाद खाने से 40 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सात महिलाएं मेडिकल कॉलेज में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : विषाक्त प्रसाद खाने से 40 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सात महिलाएं मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Sun, 03 Oct 2021 06:25 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 03 Oct 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
demo
नगर कोतवाली के सकरौली गांव में विषाक्त प्रसाद खाने के बाद 40 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। हालत नाजुक देख सात महिलाओं को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। अन्य महिलाओं के साथ बच्चों का इलाज स्थानीय चिकित्सक गांव में ही कर रहे हैं, वहीं स्वास्थ्य विभाग घटना से पूरी तरह अनजान बना है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के सकरौली गांव के मंदिर में शनिवार को महिलाओं व बच्चों ने पूजन किया। पूजन के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद खाने के बाद गांव के कमलेश मोर्य की पत्नी अंजू (50), उदयराज पाल की बेटी रूबी (16), पत्नी सुमन (35), देवराज पाल की पत्नी सुशीला (40), लालजी पाल की पत्नी दौलती देवी (50), अखिलेश की पत्नी अर्चना (30) व उमेश की पत्नी रेखा मौर्या (28) को उल्टी-दस्त शुरू हो गई।
गंभीर हालत देख परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इनके साथ आए लोगों ने बताया कि गांव के बच्चों और महिलाओं समेत 40 लोग बीमार हैं, जिनका इलाज स्थानीय चिकित्सक कर रहे हैं। शनिवार देर शाम तक स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में नहीं पहुंची। इससे लोगों में गुस्सा था। डिप्टी सीएमओ डॉक्टर एसके सिंह ने बताया कि गांव में टीम भेजी जा रही है।