फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: 18 people found positive in Kunda area

प्रतापगढ़: कुंडा इलाके में 18 लोग मिले पॉजिटिव

Thu, 27 Aug 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: 18 people found positive in Kunda area
नगरपालिका के महुली क्षेत्र में दवा का छिड़काव करते हर हर गंगे ट्रस्ट के लोग। - फोटो : PRATAPGARH
कुंडा इलाके में बुुुधवार को 18 लोग कोरोना पाजिटिव मिले। कुंडा सीएचसी की एक टीम ने रैयापुर में 6 लोगों की जांच की। इसके साथ ही कबरियागंज में 28 लोगों की जांच की। इसमें बाबागंज विधायक की पत्नी और दो बेटियों समेत नौ लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आ गई। दूसरी टीम ने कुंडा महिला अस्पताल में 24 लोगों की जांच की। इसमें तीन लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
विज्ञापन

उधर महेशगंज सीएचसी की स्वास्थ टीम ने क्षेत्र के टिकैतिनपुर गांव में बुधवार को 41 लोगों की जांच की। इसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आ गई है। इससे क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है। उधर कुंडा में 31 लोगों की जांच रिपोर्ट आरटीपीसीआर की आई है। इसमें से कोई भी पाजिटिव नहीं है।
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन
चार सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेसियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें किसानों की समस्याओं के निस्तारण के साथ ही बलिया में पत्रकार के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंडा के डाकबंगले में कांग्रेसियों की एक बैठक हुई। इसका नेतृत्व करते हुए कांग्रेस के बाबागंज ब्लाक अध्यक्ष करुण पांडेय ने किसानों को हो रही खाद की किल्लत के बारे में चर्चा की। इसके बाद सीमित संख्या में कांग्रेसियों ने एसडीएम के बंगले पर पहुंचकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि सहकारी समितियों पर यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जाए।

विगत दिनों जिले के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हुई थी। इससे काफी किसानों की फसल बर्बाद हुई। जिला प्रशासन ने सर्वे कराया लेकिन इसमें गिने चुने लोगों को नुकसान की भरपाई की गई। मांग की गई कि इससे पीड़ित सभी किसानों को मदद पहुंचाई जाए। इसके साथ ही जनपद में कानून व्यवस्था के ध्वस्त होने की बात कहते शांति व्यवस्था बहाली की मांग की गई। उधर बलिया में पत्रकार के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की गई। एसडीएम ने उनके ज्ञापन को शासन को भेजने की बात कही। इस दौरान योगेश यादव, राजेश कुमार, मो.यूसुफ, शिवशंकर भुर्जी, पियूष कुमार पांडेय, राम खेलावन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed