{"_id":"5f68fbd18ebc3e00e5630bd1","slug":"pratapgad-support-against-the-government-pratapgarh-news-ald2869221132","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: सरकार के खिलाफ सपाइयों का हल्लाबोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: सरकार के खिलाफ सपाइयों का हल्लाबोल
विज्ञापन
पट्टी तहसील में ज्ञापन देने जा रहे पुलिस द्वारा रोके जाने से धरने पर सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरोजगारी, बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर सपाइयों ने सोमवार को सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। जिले की सभी तहसीलों में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
इस दौरान सपा कार्यकर्ता सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर नारेबाजी करते रहे। बवाल की आशंका में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। तहसीलों में प्रशासन ने बैरियर लगा दिया था। भारी फोर्स तैनात की गई थी।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सदर तहसील में सपाइयों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव मुन्ना ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान बदहाल हैं। उन्हें समय पर खाद, बिजली और सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। सरकार के इशारे पर पुलिस फर्जी एनकाउंटर कर रही है।
विज्ञापन
बेरोजगारी चरम पर है। अब सरकारी भर्तियों में पांच साल के लिए कर्मचारियों को संविदा पर रख्रने की तैयारी की जा रही है। सपा इसका पुरजोर विरोध करेगी। सड़कें पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई हैं और सरकार के नुमाइंदे लूट-खसोट में लगे हैं।
सपाइयों को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रायबहादुर पटेल, भइयाराम पटेल, मनीष पाल, इरशाद सिद्दीकी, वासीक खान, हरीश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे।
हर मोर्चे पर फिसड्डी साबित हुई भाजपा सरकार: संजय पांडेय
लालगंज तहसील में भी सपाइयों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सपा नेता संजय पांडेय व पूर्व जिलाध्यक्ष भइयाराम पटेल की अगुवाई में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए लालगंज तहसील पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कोरोना संकट, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, महिला अपराध व सपाइयों के उत्पीड़न के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। हाथों में तख्तियां व झंडे लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
सूचना पर एसडीएम रामनारायण व तहसीलदार पदमेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। सपा नेता संजय पांडेय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उन्हें राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर संजय पांडेय ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फिसड्डी साबित हुई है। सरकार जनविरोधी कार्य कर रही है। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता टीपी यादव, रामधन यादव, सुनील सिंह, प्रवीण कुमार यादव, रामलगन यादव, उदयराज पाल, अहमद अली, प्रकाशचंद्र उपाध्याय, राम सनेही वर्मा, नूर अकबाल रब्बानी, राजेश कुमार यादव, श्रीनाथ पटेल, कामता पटेल, मिथलेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
ज्ञापन लेने खुद सपा कार्यालय पहुंच गए एसडीएम
कुंडा में सपाइयों के प्रदर्शन की जानकारी होने पर एसडीएम सुबह 11 बजे खुद ज्ञापन लेने के लिए सपा कार्यालय पहुंच गए। हालांकि सपाइयों ने तहसील में ही ज्ञापन देने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर तहसील में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
कुंडा के करेंटी रोड समापुर स्थित सपा कार्यालय पर सुबह 10 बजे कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई थी। इसकी जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इधर, सपाइयों के जुलूस निकालने की जानकारी होने पर एसडीएम जलराजन चौधरी खुद सपा कार्यालय पहुंच गए।
हालांकि सपाइयों ने उन्हें ज्ञापन देने से इनकार कर दिया। एसडीएम के जाने के बाद कुंडा कोतवाल दो थानों की पुलिस के साथ कार्यालय पहुंचे और जुलूस निकालने से मना कर दिया। कार्यकर्ताओं को अलग-अलग तहसील जाने के लिए कहा। इस पर कार्यकर्ता धीरे-धीरे तहसील पहुंच गए। इसके बाद पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रमेाद मौर्या व विधानसभा अध्यक्ष कुंडा रामअवध यादव के नेतृत्व में
एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव की रिहाई, सभापति यादव को पुलिस से खतरा होने, कुंडा नगर के पूर्व चेयरमैन गुलशन यादव को प्रताड़ित किए जाने का संज्ञान लेकर सरकार के निरंकुश कार्योसं पर अंकुश लगाने की मांग की गई। इस मौके पर अधिवक्ता अखिलेश यादव, मो.तनवीर, विनीत यादव, पुरुषोत्तम यादव आदि मौजूद रहे।
तहसील गेट से पहले बैरियर पर रोके गए सपाई, पुलिस से नोकझोंक
पट्टी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपने जा रहे सपाइयों को पुलिस ने तहसील गेट से पहले बनाए गए बैरियर पर रोक दिया। इसे लेकर सपाइयों की पुलिस से नोकझोंक होती रही। सपा कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम मौके पर पहुंचे और उनसे ज्ञापन लिया।
सपाइयों के प्रदर्शन को लेकर प्रशासन सुबह से ही अलर्ट था। कस्बे में चौक जाने वाली सड़क की तीन तरफ से बैरिकेडिंग कर दी गई थी।
बैरियर के करीब भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। सुबह करीब 11 बजे सपाई हाथ में झंडा-बैनर लिए नारेबाजी करते हुए तहसील की तरफ बढ़े। इस दौरान तहसील गेट से पहले बने बैरियर पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
इससे आक्रोशित सपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए वहीं धरने पर बैठ गए। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय यादव ने कहा कि भाजपा सरकार मनमानी पर उतारू है। लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने पर भी पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यकर्ताओं को रोका जाना शर्मनाक है ।
करीब एक घंटे बाद एसडीएम पट्टी धीरेंद्र प्रताप सिंह सपा कार्यकर्ताओं के पास पहुंचे और उनसे ज्ञापन लिया। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रमाशंकर यादव, वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष रामबचन यादव, असगर अंसारी, अमित पाठक, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष राजू यादव, शुभम यादव कैलाश सिंह, मुकीम राजू यादव जेपी यादव समेत तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रानीगंज तहसील में ज्ञापन देने आये सपा कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़।- फोटो : PRATAPGARH

लालगंज तहसील में मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन देते सपा के कार्यकर्ता।- फोटो : PRATAPGARH