{"_id":"5f4fee968ebc3e5475368f81","slug":"pratapgad-sangipur-and-antu-police-did-not-find-inking-amethi-police-continued-to-recover-illegal-liquor-pratapgarh-news-ald2851647151","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : सांगीपुर व अंतू पुलिस को नहीं लगी भनक, अमेठी पुलिस बरामद करती रही अवैध शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : सांगीपुर व अंतू पुलिस को नहीं लगी भनक, अमेठी पुलिस बरामद करती रही अवैध शराब
विज्ञापन
पड़ोसी जनपद अमेठी की पुलिस अपने इलाके में अवैध शराब बरामद करने के बाद सांगीपुर व अंतू थाना क्षेत्र में शराब फैक्ट्री व शराब बरामद करने के लिए छापेमारी करती रही, लेकिन जिले की पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। एसपी की फटकार के बाद दो थाने की पुलिस हरकत में आकर खोजबीन में जुटी।
अमेठी पुलिस ने मंगलवार की रात जिले की सीमा पर स्थित महाराजपुर में अवैध शराब के साथ फैक्ट्री पकड़ी थी। पकड़े गए लोगों से पूछताछ के बाद अमेठी पुलिस ने बुधवार भोर में सांगीपुर थाना क्षेत्र के कोठवा पचखरा समेत अंतू थाना क्षेत्र के किठावर, रामनगर भोजपुर, राजापुर रैनिया समेत कई गांवों में दबिश दी। यहां अवैध शराब के सरगना ने अपना ठिकाना बना रखा था।
किठावर का रहने वाला शराब माफिया पुलिस की कार्रवाई की भनक लगने पर घर से भाग निकला। पुलिस उसके परिवार के एक सदस्य को हिरासत में लेकर दबिश देती रही। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ ठिकानों से अवैध शराब व उससे जुड़े कारोबार के अभिलेख मिले हैं। शराब माफिया के घर पर भी पुलिस खोजबीन करती रही। कोठवा से ही अमेठी पुलिस आरोपी बाबूलाल वर्मा को पकड़कर अपने साथ ले गई। अमेठी पुलिस भोर से सुबह 11 बजे तक अंतू व सांगीपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करती रही, लेकिन दोनों थानों की पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने दोनों थानाध्यक्षों से कार्रवाई की बाबत जानकारी मांगी। इस पर वह कुछ नहीं बता सके। एसपी की फटकार के बाद दोनों थानाध्यक्ष खोजबीन में जुट गए।
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या का लगाया आरोप
विवाहिता को जहर देकर मार डालने का आरोप लगाते हुए पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। कंधई थाना क्षेत्र के मौलानी निवासी जयकरन पुत्र देवतादीन ने अपनी बेटी मंजू की शादी 15 साल पहले पूरे देवजानी के रहने वाले प्रदीप कुमार के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही प्रदीप उसे प्रताड़ित करता रहा। बराबर उससे दहेज की मांग होती रही। पंचायत के चलते मामला शांत हो गया। मंजू के चार बच्चे हैं। प्रदीप ने दूसरी शादी करने के लिए मंजू को जहर देकर मार डाला। गांव पहुंचने पर लोगों ने उसे व साथ आए लोगों को बंधक बना लिया। पुलिस की साजिश से मंजू के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
घरेलू कलह से नाराज अधेड़ ने लगाई नाले में छलांग
घरेलू कलह के चलते अधेड़ ने नाले में छलांग लगा दी। हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने उसे नाले में डूबने से बचा लिया। कंधई थाना क्षेत्र के खूझीकला निवासी राम शिरोमणि पुष्पजीवी (55) का परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया। जिससे नाराज रामशिरोमणि बुधवार की सुबह घर से निकल पड़ा। वह परैया नाले में कूद गया। यह देख आसपास के लोगों ने उसे मशक्कत कर बाहर निकाला। उसकी हालत खराब देख बेलखरनाथ सीएचसी भेजा गया। सूचना मिलने पर परिजन भी आ गए।