{"_id":"5f4fd1d68ebc3e53166195bd","slug":"pratapgad-46-more-people-hit-46-due-to-corona-pratapgarh-news-ald2851931187","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : 46 और लोग कोरोना की चपेट में 46 ठीक भी हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : 46 और लोग कोरोना की चपेट में 46 ठीक भी हुए
विज्ञापन
लालगंज दीवानी न्यायालय परिसर में कोरोना जांच को सेम्पल लेते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : PRATAPGARH
जिले में कोरोना का कहर जारी है। हालांकि बुधवार को राहत की बात यह रही है कि संक्रमित मिलने वालों के साथ ठीक होने वालों की संख्या भी बराबर रही। जिले में बुधवार को 24 घंटे के भीतर 46 लोग कोरोना संक्रमित मिले और इतने ही लोग ठीक भी हुए। जिले में संक्रमित लोगों की संख्या अब बढ़कर दो हजार के करीब पहुंच गई है। अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है।
शहर में आजाद नगर में एक युवक संक्रमण की गिरफ्त में आ गया। वहीं बलीपुर नई बस्ती में महिला की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई। सदर तहसील के मानधाता इलाके में तीन लोग संक्रमित निकले। बेलखरनाथ में 44 लोगों की जांच में एक व्यक्ति संक्रमित निकला।
गौरा विकासखंड के रामापुर स्थित बैंक आफ बड़ौदा के कर्मचारी की तबियत खराब थी। उसकी जांच कराई गई। जिसमें वह संक्रमित मिला। इससे बैंक में हड़कंप मच गया। बैंककर्मी को होम आइसोलेट कराया गया। दूसरे कर्मचारियों की भी जांच हुई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। रानीगंज में हुई जांच में तीन लोग संक्रमित मिले। लालगंज में न्यायिक अधिकारी के साथ काम करने वाले कर्मचारियों की जांच हुई।
विज्ञापन
जिसमें न्यायालय के तीन कर्मचारी पॉजिटिव मिले। गहरी गांव का युवक भी संक्रमित निकला। मानधाता में बुधवार को हुई जांच में लाखापुर का युवक, मदईपुर की महिला और चांदपुर का युवक कोरोना पॉजिटिव मिले। बुधवार को जिले में कुल 46 लोग संक्रमित मिले। जबकि इतने ही ठीक भी हुए। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमित मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। इसमें अधिकांश होम आइसोलेशेन वाले मरीज शामिल हैं।
दो दिन के लिए बंद रहेगा बैंक
फतनपुर के रामापुर बैंक आफ बड़ौदा में तैनात कर्मचारी की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। शाखा प्रबंधक अभिषेक आनंद ने बताया कि दो दिनों तक बैंक बंद रहेगा। इस दौरान बैंक को सैनिटाइज किया जाएगा। संक्रमित बैंक कर्मचारी को घर पर आइसोलेट कराया गया है।