फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapagrh news

Pratapgarh News: परैया नदी में नहाते समय युवक गहरे पानी में समाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Pratapagrh news
साथियों के साथ परैया नदी में नहाने गया युवक गहरे पानी में समा गया। कुछ दूरी पर नहा रहे साथी उसे डूबते हुए देख शोर मचाया। आसपास के लोगों के पहुंचने तक वह गायब हो चुका था।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के कठार मधुपुर के रहने वाले 20 वर्षीय युवराज सिंह उर्फ राज रविवार दोपहर अपने तीन दोस्तों के साथ घर से कुछ दूर परैया नदी में नहाने गया था। दो दिनों से बारिश के चलते उफनाई नदी में पानी का बहाव तेज था। युवराज साथियों के साथ नहाने लगा। इस बीच अचानक वह गहरे पानी में समा गया। उसके साथी उसे डूबता देख शोर मचाने लगे। आसपास मौजूद लोग दौड़कर पहुंचे लेकिन तब तक वह गायब हो चुका था। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी मंदाह मिथलेश चौरसिया भागकर पहुंचे। फायरब्रिगेड की टीम भी पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन का प्रयास किया गया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। खबर मिलने पर परिजन भी रोते बिलखते पहुंचे। युवराज के दो भाई और एक बहन हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवराज के साथ नहाने गए साथियों का पता नहीं चला। एसडीआरएफ की टीम खोजबीन करने के लिए सोमवार को आएगी।
विज्ञापन


साथी ने खींची फोटो
साथियों संग परैया नदी में नहा रहे युवराज की तस्वीर किसी ने मोबाइल में खींची थी। घटना के बाद तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। घटना के बाद परिजन गुमसुम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed