{"_id":"5d82786e8ebc3e93d0284a10","slug":"praspa-workers-angry-over-incidents-of-murder-robbery-rape-pratapgarh-news-ald255260684","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या, लूट, रेप की घटनाओं पर बिफरे प्रसपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या, लूट, रेप की घटनाओं पर बिफरे प्रसपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
कचहरी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित धरने में बोलते पूर्व प्रदेश सचिव विनोद पांडे?
- फोटो : PRATAPGARH
प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने धरना-प्रदर्शन कर सूबे में आए दिन होने वाली हत्या, लूट, दुष्कर्म, अपहरण और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की। कचहरी में एक दिवसीय हुए धरना प्रदर्शन में राज्यपाल को संबोधित बीस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
बुधवार को कचहरी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अबरार जहानियां के नेतृत्व में हुए धरना-प्रदर्शन में पदाधिकारियों ने योगी और मोदी सरकार पर हमला बोला। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि फर्जी मुठभेड़ दिखाकर पुलिस भले ही वाहवाही लूट रही है, मगर वास्तव में अपराधी बेकाबू हैं और आए दिन लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
प्रसपा नेता विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार पर पाबंदी नहीं लगी है, बल्कि घूसखोरी बढ़ गई है। वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस को जो लाइसेंस दिया गया है, उससे आम आदमी का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। धरने के बाद राज्यपाल को संबोधित बीस सूत्रीय ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंप इस मौके पर जय सिंह यादव, विशाल सिंह, संतोष कुमार सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।