फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pradhan's brother beats up a young man in a Kabaddi dispute

Pratapgarh News: कबड्डी के विवाद में प्रधान के भाई ने युवक को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's brother beats up a young man in a Kabaddi dispute
दिलीपपुर के यहियापुर में रविवार दोपहर कबड्डी के खेल के दौरान किसी विवाद में प्रधान के भाई ने साथियों संग युवक को पीटा। इसके बाद असलहा लेकर उसका घर घेर लिया। शिकायत पर पहुंची पुलिस छानबीन करती रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

यहियापुर निवासी जुनैद अपने साथियों के साथ कबड्डी खेल रहा था। आरोप है कि गांव के प्रधान खालिद का भाई अरमान अपने एक दर्जन साथियों के साथ पहुंचा। बिना कुछ पूछे जुनैद व उसके साथियों को पीटने लगा। पीड़ित जान बचाकर अपने घर की ओर भाग तो आरोपी असलहा लेकर उसके घर तक पहुंच गए। पीड़ित ने घटना की सूचना दिलीपपुर पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। जुनैद का आरोप है कि हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए फायर भी किए। ग्रामीणों के आने पर उसकी जान बची। थानाध्यक्ष दिलीपपुर आनंदपाल सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों को भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed