{"_id":"57c9c2334f1c1b81042cc31a","slug":"pradhanmantri-awas-youjna","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार चूके तो छह साल करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार चूके तो छह साल करना होगा इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Sat, 03 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
ऐसा बनेगा पिथौरागढ़ नगरपालिका का नया भवन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास योजना में 9 सितंबर तक आवेदन करने से चूकने वालों को वर्ष 2022 तक आवास निर्माण के लिए किसी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। आफलाइन फार्म जमा करने में आ रही दिक्कत के चलते अब ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन करने में सिर्फ आधार कार्ड की अनिवार्यता है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (सभी को आवास 2022) के तहत शहर में रहने वाले आम लोगों को वर्ष 2022 तक पक्का मकान मुहैया कराने के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। अभी तक टाउन एरिया, नगरपालिका परिषद, डूडा कार्यालय से मिलने और जमा होने वाला फार्म अब ऑनलाइन भी कर दिए गए हैं। कोई भी घर बैठे आवास के लिए आवेदन कर सकता है।
नियमित मजदूरी, बीपीएल, स्वरोजगार, वेतनभोगी कर्मचारी भी आवास के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत छह लाख रुपये वार्षिक आमदनी वाले परिवारों को अर्ह माना गया है। जिन लोगों के पास जमीन है और आर्थिक दशा ठीक नहीं होने के कारण मकान नहीं बनवा पा रहे हैं उन्हें 2.5 लाख रुपये अनुदान के रूप में दिए जाएंगे और जो लोग मकान बनाने के लिए सस्ता कर्ज चाहते हैं उन्हें छह लाख रुपये 15 साल तक 6.5 प्रतिशत सब्सिडी पर ऋण दिया जाएगा। जिन लोगों को बना-बनाया आवास चाहिए, उन्हें भवन तैयार होने तक इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
केंद्र सरकार का यह लक्ष्य है कि वर्ष 2022 तक सभी परिवारों को आवास मुहैया करा दिया जाय, इसलिए 9 सितंबर तक आवेदन करने वाले लोगों को ही यह लाभ मिलेगा। अगर कोई पात्र व्यक्ति आवेदन नहीं करता है, तो उसे 2022 तक आवास के लिए न ही कोई ऋण मिलेगा और न ही किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। नगरीय विकास अभिकरण के जिला समन्वयक प्रभात मिश्रा ने बताया कि ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है। अगर आवेदन में किसी व्यक्ति को कोई परेशानी हो तो कार्यालय से संपर्क कर सकता है।