फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pradhan dakghar news

छह दिन में हो गई छह महीने की कमाई

Mon, 08 Aug 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 08 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
pradhan dakghar news
money
सफाईकर्मी पद के लिए आवेदन करने वाले बेरोजगारों से प्रतापगढ़ का प्रधान डाकघर मालामाल हो गया। 1 से 6 अगस्त के बीच उसने 13 लाख का बिजनेस किया। जो कि उसकी छह महीने की कमाई से कहीं अधिक है। अंतिम दिन सारे कर्मचारियों की भीड़ काउंटरों पर लगाकर ढाई लाख की कमाई की। अंतिम दिन प्रधान डाकघर में और कोई काम नहीं हुआ। सफाई कर्मी पद के आवेदन करने वाले बेरोजगारों की फौज प्रधान डाकघर में टूट पड़ी थी। 1 से 6 अगस्त के बीच करीब 34 हजार स्पीड पोस्ट हुई। इससे करीब 13 लाख का राजस्व बढ़ा। अंतिम दिन शनिवार को 1 लाख 35 हजार रुपये का डाक टिकट बिक गया। जबकि 90 हजार रुपये स्पीड पोस्ट से आये। एक आवेदन पर 93 रुपये टिकट का खर्च आया है। अंतिम प्रधान डाकघर में करीब तीन हजार रजिस्ट्री हुई। प्रभारी अधीक्षक ने बताया कि छह महीने की बिक्री छह दिन में हो गई। स्पेशल मैसेंजर 13 लाख 40 हजार का टिकट लेकर शुक्रवार की देर रात प्र्रतापगढ़ आ गये थे। जिससे शनिवार को रजिस्ट्री का काम आसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed