फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Power stealing game, smart meter will fail

बिजली चोरी का खेल, स्मार्ट मीटर करेगा फेल

Mon, 21 May 2018 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 21 May 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
बाजारों एवं कस्बों में बिजली चोरी का खेल ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा। स्मार्ट मीटर के जरिए बिजली चोरी के खेल पर जल्द अंकुश लगने की संभावना जताई जा रही है। विभागीय टीम ने जिले के ऐसे बाजारों एवं कस्बों में बिजली चोरी करने वालों को चिन्हित कर लिया है, जहां अधिक बिजली चोरी होती है। विभाग को स्मार्ट मीटर के सिलसिले में डिमांड सूची भेजी गई है।
विज्ञापन


जिले में चार विद्युत पारेषण खंड है। सदर, लालगंज, कुंडा, रानीगंज। इनके दायरे में करीब 65 उपकेंद्र आते है। जिनसे करीब 4 लाख उपभोक्ता जुड़े हुए है। बिजली चोरी के चलते जिले में 35 प्रतिशत लाइन लॉस हो रहा है। इसके जितने दोषी कटियामार है, उतने ही पंजीकृत उभोक्ता भी। दरअसल गांवों के बाजारों एवं कस्बों में दुकानदार घरेलू कनेक्शन लेकर पंजीकृत उपभोक्ता तो बन गए है मगर इसकी आड़ में वह कार्मिशयल कनेक्शन के माफिक बिजली का उपभोग कर रहें हैं।
विज्ञापन


विभाग बिजली ने चोरी रोकने के लिए घर- घर मीटर लगाओ अभियान शुरु किया है। जिले भर में मीटर लगाने का अभियान प्रगति पर है। मगर विभाग कस्बों एवं बाजारों में घरेलू कनेक्शन की आड़ में हो रही बिजली चोरी रोकने की अलग रणनीति तैयार कर चुका है। विद्युत विभाग की टीम ऐसे कस्बों एवं बाजारों में बिजली चोरी करने वालों को लगभग चिन्हित कर चुकी है, जहां बिजली चोरी अधिक है। जिले के रानीगंज क्षेत्र के सुवंसा, रानीगंज लिलहा, दुर्गागंज, जामताली, रामापुर, पट्टी के रखहा, उड़ैयाडीह, दीवानगंज, पृथ्वीगंज, बंधवा, कुंडा के मानिकपुर, जेठवारा, डेरवा, सांगीपुर, रानीगंज अजगरा, मोहनगंज, रानीगंज कथौला, सगरा, सदर के पृथ्वीगंज, मांधाता, चिलबिला, किशुनगंज बाजार, कोहड़ौर सहित ऐसे करीब चार दर्जन से अधिक बाजार एवं कस्बे है, जहां मानना है कि बिजली चोरी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां घरेलू कनेक्शन की आड़ में लोग राईस मिल तक चला रहे हैं। विभाग इन बाजारों एवं कस्बों में बिजली चोरी रोकने के लिए स्मार्ट मीटर लगाने जा रहा है। विभागीय टीम ने इसकी सूची तैयार कर स्मार्ट मीटर की डिमांड विभागीय अधिकारियों को भेज दी है। एसडीओ मीटर मगन सिंह ने बताया कि जल्द ही मीटर आने की संभावना है। टेंडर कराकर ठेकेदार मीटर लगाने का कार्य शुरू कर देंगे।

जितने का रिचार्ज, उतनी बिजली
बिजली के लिए स्मार्ट मीटर को मोबाइल की तरह ही रिचार्ज कराना होगा। रिचार्ज खत्म होते ही स्मार्ट मीटर काम करना बंद कर देगा और कनेक्शन डिस्कनेक्ट हो जाएगा। फिर तभी बिजली आपूर्ति शुरु होगी जब मीटर रिचार्ज होगा। विभाग का मानना है कि  बिजली की खपत के अनुसार बिल मिलेगा। इससे राजस्व में बढ़त मिलेगी।


आनलाइन होगी कनेक्टिविटी, नहीं कर सकेंगे छेड़छाड़
जितने भी स्मार्ट मीटर लगाएं जाएंगे, सभी की कनेक्टिविटी आनलाइन होगी। जिला मुख्यालय पर स्थिति कार्यालय पर बने पैनल में सबका ब्यौरा होगा। खास बात यह है कि अन्य मीटरों की तरह स्मार्ट में मीटर में छेड़छाड़  की तनिक भी गुंजाइश नहीं रहेगी। यदि प्रयास भी किया गया तो मेनपैनल फौरन बता देगा। बताया जा रहा है कि इसमें चिप लगा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed