फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Power cut for nine hours due to burning of substation's main line

Pratapgarh News: उपकेंद्र की मेन लाइन जलने से नौ घंटे गुल रही बिजली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Power cut for nine hours due to burning of substation's main line
सदर डिविजन के विद्युत उपकेंद्र भुपियामऊ की मेन लाइन जलने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब नौ घंटे तक आपूर्ति ठप रही। गर्मी के दिनों में रोजेदारों के साथ आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र भुपियामऊ की बिजली वितरण की मुख्य केबिल मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे जल गई। केबिल जलने के बाद आपूर्ति बंद कर दी गई। कर्मचारी केबिल सही करने में लगे रहे। काफी प्रयास के बाद भी केबिल सही नहीं किया जा सका। आपूर्ति बंद होने से लोग उपकेंद्रों पर फोन कर बिजली कटने का कारण पता लगाने लगे, लेकिन कर्मचारी और अधिकारी लोगों का फोन भी नहीं उठा रहे थे। बिजली कटौती होने से घर के अंदर लोगों का रुकना मुहाल हो गया। गर्मी से बेहाल लोग देर शाम छत पर आकर बैठ गए। कुछ लोग घर से बाहर निकल कर टहलने लगे। इनवर्टर की चार्जिंग खत्म होने से लोगों की मुसीबत और बढ़ गई। बिजली आपूर्ति बंद होने से घरों में जलापूर्ति नहीं हो पाई। जिससे उनका दैनिक कार्य रुक गया। वहीं रोजेदारों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई हो पाई। देर रात करीब 12.30 बजे आपूर्ति चालू की गई। बुधवार की दोपहर 2.30 बजे फिर से आपूर्ति बंद कर दी गई। उपकेंद्र क्षेत्र से जुड़े बड़नपुर, भूपियामऊ, कटरा मेदनीगंज, सिटी प्रतापगढ़, मोहनगंज समेत कई इलाके में आपूर्ति बंद रही। अधिशासी अभियंता रामाश्रय प्रसाद चौरसिया ने बताया कि बिजली आपूर्ति जल्द ही चालू कर दी जाएगी। तकनीकी समस्या होने से आपूर्ति बंद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed