{"_id":"6935bd0a33637c3ae5077c55","slug":"postmortem-of-newborn-done-30-hours-after-death-dna-test-to-be-done-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-153562-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मौत के 30 घंटे बाद नवजात का हुआ पोस्टमार्टम, होगी डीएनए जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मौत के 30 घंटे बाद नवजात का हुआ पोस्टमार्टम, होगी डीएनए जांच
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में नवजात की मृत्यु के बाद जमकर बवाल हुआ। दो अलग-अलग बच्चों की मां का नाम एक ही होने के कारण मृत नवजात के परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर बच्चा बदलने का आरोप लगाकर हंगामा किया। शनिवार को रातभर अस्पताल में परिजनों ने झड़प किया। 21 घंटे की पंचायत के बाद रविवार शाम छह बजे पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अब डीएनए टेस्ट से तय होगा कि मृत बच्चे के असली मां और बाप कौन हैं।
नगर कोतवाली के क्षेत्र के अचलपुर मोहल्ला निवासी अभिषेक कुमार की पत्नी आंचल को शनिवार को प्रसव पीड़ा होने के बाद परिजनों ने उसे दोपहर लगभग 12 बजे महिला अस्पताल में भर्ती कराया। ऑपरेशन के बाद नवजात को एसएनसीयू में भर्ती किया गया। जहां कुछ देर बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया। परिवार के लोग बच्चे को लेकर चले गए।
महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रमेश पांडेय ने बताया कि अस्पताल में आंचल नाम की दो मरीज भर्ती थीं। एक के नवजात ने दम तोड़ दिया तो दूसरी आंचल पत्नी शुभम कुमार निवासी कटरा भुवालपुर का बेटा स्वस्थ है। स्टाफ नर्स ने आंचल को दूध पिलाने के लिए एसएनसीयू गेट से बुलाया।
विज्ञापन
इसी बीच अभिषेक के परिजन पहुंच गए। खुद का बच्चा होने का दावा करने लगे। चिकित्सकों ने इन्कार किया मगर परिजन मृत बच्चे को लेकर रात नौ बजे अस्पताल पहुंच गए। हंगामा किया। करीब 30 घंटे के बाद पुलिस ने रविवार को नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराया। सीएमएस ने कहा कि बच्चा बदलने का आरोप पूरी तरह से निराधार है।
डीएनए टेस्ट के लिए फाफामऊ भेजा जाएगा सैंपल
नवजात बच्ची के असली माता-पिता कौन हैं, इसका पता लगाने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम के बाद डीएनए का सैंपल लेकर जांच के लिए फाफामऊ प्रयोगशाला भेजेगी। डीएनए जांच रिपोर्ट दो हफ्ते में आने के बाद हकीकत का पता चल सकेगा।
रिपोर्ट आने तक शुभम के घर रहेगा बच्चा
सीएमएस डॉ. रमेश पांडेय ने बताया कि जब तक डीएनए जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक दूसरा नवजात भुवालपुर कटरा निवासी शुभम के घर पर रहेगा। पुलिसकर्मियों ने शुभम का नाम, पता, आधार कार्ड व मोबाइल नंबर लिया है। यदि डीएनए का मिलान नहीं करता है तो शुभम का सैंपल लेकर डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा।