फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Postmortem done by digging the grave of the dead body of the youth in the accident

Pratapgarh News: हादसे में मृत युवक के शव का कब्र खोदकर कराया पोस्टमार्टम

Sun, 26 Feb 2023 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 26 Feb 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Postmortem done by digging the grave of the dead body of the youth in the accident
हादसे में मृत युवक के शव को कब्र से खोदकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दौरान मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुटी रही। मजिस्ट्रेट तथा पुलिस की मौजूदगी में करीब दो घंटे से अधिक समय तक यह कार्रवाई होती रही।
विज्ञापन

दिलीपपुर थाना क्षेत्र के बशीरपुर गांव के इंद्रदेव की 11 फरवरी को रानीगंज थाना क्षेत्र के चौहर्जन पुल के पास हादसे में मौत हुई थी। उसके साथी लखन का प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बगैर मृतक इंद्रदेव के शव को दफन कर दिया था।
विज्ञापन

मामले की शिकायत को संज्ञान में लेकर डीएम के आदेश पर शनिवार को मृतक का शव कब्र से खोद कर बाहर निकाला गया। रानीगंज एसडीएम तथा पुलिस की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में रानीगंज पुलिस के पास पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं थी ऐसे में कार्रवाई की बाबत परेशानी हो रही थी। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस केस दर्ज कर मदद का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed