फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pospond the marraige date

नोटबंदी से परेशान हो बढ़ा दी बेटी की शादी की डेट

Thu, 17 Nov 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Thu, 17 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
pospond the marraige date
एक साथ विदा हुईं 59 दुल्हनें

विज्ञापन
दो बेटियाें की शादी में हजार और पांच सौ के पुराने नोट बंद होने से समस्या खड़ी हो गई है। बैंक में पैसा होने के बाद भी अब तक उनके घर पर खरीदारी नहीं हो सकी है। परिजन बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। गुरुवार दिन भर बैक में लाइन में लगे रहे, मगर पैसा नहीं मिल सका। इसके चलते एक महिला ने बेटी की शादी की डेट चार दिन आगे बढ़ा दी है। धर्मापुर कोहड़ौर निवासी ताहेरा बेगम के बेटे की बेटी की बारात 17 नंवबर को आनी थी।


  हजार और पांच सौ के नोट बंद हो जाने के कारण खरीदारी नहीं कर पाई थी। काम न बनते देख उसने शादी की डेट चार दिन बढ़ाकर 21 नवंबर कर दी। ऐसे में ताहेरा बेगम परेशान हैं। उन्होंने बताया कि पुराने हजार और पांच सौ के नोट पर दुकानदार सामान देने को तैयार नहीं हैं। लड़के के घरवाले दहेज की मांग तो नहीं कर रहे हैं, मगर जो कपड़ा व सामान देने की परमपरा चली आ रही है उसे निभाना ही पड़ेगा। गुरुवार को पैसा बैंक से पैसा निकालने के लिए सुबह नौ बजे ही एसबीआई मुख्य शाखा पहुंच गई। दोपहर दो बजे तक लाइन में लगी रही, मगर पैसा नहीं मिल सका। उधर, दहिलामऊ की रहने वाली सुनीता की बेटी की शादी 28 नवंबर को है। वह खरीदारी करने के लिए परेशान हैं। बैंक से एक बार में 24 हजार रुपये ही निकल पा रहे हैं। दोनों महिलाए साथ में शादी कार्ड भी लेकर भटक रही हैं, लेकिन उनकी मुश्किल हल नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed