{"_id":"56ec4d844f1c1b215b8b48c0","slug":"poltical","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता पर काबिज हुए जिले के सोलह ब्लाॅक प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता पर काबिज हुए जिले के सोलह ब्लाॅक प्रमुख
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
political news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सोलह ब्लाॅक प्रमुखों ने शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत प्रमुख की सत्ता संभाल ली। ब्लाॅक मुख्यालयों में हुए कार्यक्रम में प्रमुखी के चुनाव में सहयोग करने वाले नेताओं को ऊंची कुर्सी दी गई थी। ब्लाॅकों के लिए नामित नोडल अधिकारियों ने ब्लाॅक प्रमुखों और बीडीसी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के तुरंत बाद विकास कार्यों की कार्ययोजना तैयार की गई।
जिले के सोलह विकास खंडों में शुक्रवार को नवनिर्वाचित प्रमुखों को नोडल अधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मानधाता ब्लाॅक में आरईएस के अधिशासी अभियंता खुर्शीद आलम सिद्दीकी ने ब्लाॅक प्रमुख अजय सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कैबिनेट मंत्री रघुराजराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया और एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह की मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। कैबिनेट मंत्री ने महिला बीडीसी सदस्यों का आह्वान किया कि वह अपने पतियों की सभी बातें मानें, मगर क्षेत्र पंचायत की बैठक में वह स्वयं प्रतिभाग करें। उन्होंने कहा कि उनकी इस पहल से गांव की और महिलाएं प्रेरणा लेंगी।
सदर ब्लाक में एसडीएम सदर जेपी मिश्र ने ब्लाक प्रमुख राम प्रकाश सरोज, संडवाचंद्रिका में जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह ने ब्लाॅक प्रमुख रामकली और मंगरौरा में बीएसए माधवजी तिवारी ने ब्लाक प्रमुख कंचन वर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सदर और संडवा ब्लाॅक में कार्यक्रम के दौरान विधायक सदर नागेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे। ब्लाॅक मुख्यालयों पर हुए कार्यक्रम में ब्लाॅक प्रमुखों और बीडीसी सदस्यों को लिखित रूप से शपथ का अंश दिया गया था। नोडल अधिकारियों के उच्चारण के साथ ही सभी ने दोहराया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद क्षेत्र पंचायतों ने विकास की कार्ययोजना तैयार कर अविलंब कार्य प्रारंभ करने का भरोसा दिया। आसपुर देवसरा ब्लाॅक के प्रमुख को जून माह में शपथ दिलाई जाएगी।