{"_id":"5766e6544f1c1b906511b62e","slug":"poltical-news-in-pratapgarh-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान बनता जा रहा है कैराना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान बनता जा रहा है कैराना
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
sangeet som
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि कैराना पाकिस्तान बनता जा रहा है। वहां से हिंदुओं का पलायन हो रहा है। 2017 के विधानसभा के चुनाव में भाजपा मथुरा और कैराना की घटना को चुनावी मुद्दा बनाएगी। यूपी में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा यह संगठन तय करेगा। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व एमएलसी डॉ.महेंद्र सिंह के पिता के निधन पर शोक जताने करमाही गांव पहुंचे विधायक संगीत सोम ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए सपा पर करारा हमला बोला। कहा कि कैराना के हालात पाकिस्तान जैसे होते जा रहे हैं। वहां से हिंदुओं का पलायन हो रहा है। इसके लिये सूबे की सपा सरकार जिम्मेदार है। मथुरा की घटना पर बोलते हुए विधायक सोम ने कहा कि इसमें सपा के लोगों का हाथ है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। लोग सुरक्षित नहीं हैं। पहले बसपा और अब सपा सरकार में गुंडों का आतंक कायम है।
बहन-बेटियों की आबरू सुरक्षित नहीं है। गुंडे और माफिया की इस सरकार में रोज-रोज लूट, बलात्कार, हत्या जैसी जघन्य घटनाएं हो रही हैं। उत्तर-प्रदेश में आगामी होने वाले विधानसभा के चुनाव में भाजपा मथुरा और कैराना को चुनावी मुद्दा बनाएगी। मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल का जवाब उन्होंने संगठन पर छोड़ दिया। बोले कि हाईकमान ही सीएम का चेहरा तय करेगा। फिलहाल अभी कोई चेहरा सामने नहीं आ सका है। कैराना में पदयात्रा के सवाल पर उन्होंने कहा कि वहां पर धारा 144 लागू है। इसलिए पदयात्रा रद्द करनी पड़ी। पार्टी नियम और कानून के दायरे में रहकर कोई काम करना चाहती है। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, राकेश शुक्ला, विक्रम और छोटे भइया समेत कई लोग मौजूद थे। गौरतलब है कि एक दिन पूर्व गोरखपुर से सांसद और गोरखनाथ धाम के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ भी करमाही आये थे। उन्होंने भी प्रदेश के हालात के लिये सीधे तौर पर बसपा और सपा को दोषी ठहराया था।