फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   poltical news

उमाशंकर यादव बने जिला पंचायत अध्यक्ष

Thu, 07 Jan 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 07 Jan 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
poltical news
सपा व राजाभैया समर्थित प्रत्याशी उमाशंकर यादव ने नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के भतीजे प्रमोद मौर्य को 49 मतों से पराजित कर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा कर लिया। कड़ी सुरक्षा के बीच हुए मतदान में 61 जिला पंचायत सदस्यों ने हिस्सा लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष के पद के लिए गुरुवार को अफीम कोठी में जिला निर्वाचन अधिकारी डा. आदर्श सिंह, प्रेक्षक, सीआरओ रामसिंह वर्मा व पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा की मौजूदगी में 11 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। इसके पूर्व सपा व राजाभैया समर्थित प्रत्याशी उमाशंकर यादव मतदान परिसर पहुंचे। कुछ ही देर में बसपा प्रत्याशी प्रमोद मौर्या भी जिला पंचायत सदस्य प्रकाश सिंह के साथ पहुंचे। सभी सीधे नामांकन परिसर में प्रवेश कर गए। जिला पंचायत के 61 सदस्यों को मतदान में हिस्सा लेना था।
विज्ञापन


 कुछ ही देर में एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह, लाल साहब के साथ 12 जिला पंचायत सदस्य मतदान करने पहुंचे। मतदान में हिस्सा लेने के लिए पांच-पांच के ग्रुप में जिला पंचायत सदस्य मतदाधिकार का प्रयोग करने पहुंचते रहे। कुछ सदस्य अकेले मतदान करने पहुंचे। सदर विधायक की पत्नी मनोरमा यादव भी दोपहर एक बजे के करीब मतदान करने पहुंचीं। सबसे अंत में लालगंज से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य कलावती ने मतदान किया। सकुशल मतदान संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। कड़ी सुरक्षा के बीच दो बजे तक 61 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। तीन बजे मतगणना प्रारंभ हुई। महज पांच मिनट में मतगणना पूरी हो गई। उमाशंकर यादव को 55 मत और प्रमोद मौर्या को मात्र छह वोट मिले। उमाशंकर ने 49 मतों से जीत हासिल कर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा कर लिया। कैबिनेट मंत्री राजाभैया ने इसे सपा विधायकों, एमएलसी व सपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत बताया।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed