फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   poltical news

कहीं एकतरफा मुकाबला तो कहीं कांटे की टक्कर

Sun, 07 Feb 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 07 Feb 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
poltical news
ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में कहीं एकतरफा मुकाबला हुआ तो कहीं कांटे की टक्कर हुई। सदर, संडवा चंद्रिका में चुनाव जहां एकतरफा रहा, वहीं बेलखरनाथधाम, लालगंज पट्टी और लक्ष्मणपुर में प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर रही।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक प्रमुख चुनाव में रामप्रकाश सरोज को 92 मत मिले थे, वहीं महेंद्र कुमार को मात्र चार मत मिले थे। इससे राम प्रकाश का चुनाव पूरी तरह एकतरफा रहा। संडवा चंद्रिका विकास खंड में सपा नेता देशराज सिंह के नेतृत्व में जब 52 बीडीसी सदस्य एक साथ ब्लॉक मतदान करने पहुंचे तो अन्य प्रत्याशियों नेे अपनी पराजय स्वीकार कर ली। हालांकि अन्य दोनों प्रत्याशी सेंधमारी  में लगे रहे।
विज्ञापन


मगर जीत का अंतर इतना अधिक था कि कुछ भी मुंह खोलने का साहस नहीं जुटा सके। पंकज सरोज को मात्र चार और खेतारानी तीन मतों से संतोष करना पड़ा। इधर बेलखरनाथधाम में दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर रही। सपा प्रत्याशी ने सिर्फ एक मत से भाजपा प्रत्याशी को हराया। इस ब्लॉक में प्रत्याशी एक-एक मत के लिए संघर्ष करते रहे। नेपाली को 40 मत मिले तो इसराजी को 39 मत मिले। लालगंज और लक्ष्मणपुर में भी प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर हुई। लालगंज में विजयी प्रत्याशी रमेश प्रताप सिंह को 39 और दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह को 33 मत मिले। पट्टी में भी हालात कुछ जुदा नहीं थे। भाजपा प्रत्याशी राकेश कुमार सिंह और सपा प्रत्याशी विद्यासागर पटेल के बीच कांटे की टक्कर हुई। एक-एक मत के लिए प्रत्याशी पसीना बहाते रहे। हालांकि अंतत: राकेश सिंह ने जीत दर्ज  की। राकेश को 35 और विद्याशंकर को 28 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed