फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   poltical news

प्रतापगढ़ की सही तस्वीर दिखाए मीडिया: राजाभैया

Thu, 14 Jan 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 14 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
poltical news
गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राजाभैया ने मीडियाकर्मियों को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि मीडिया प्रतापगढ़ की सही तस्वीर दिखाए। सपा मुखिया मुलायम सिंह के क्षेत्र का नाम लेते हुए कहा, इटावा समेत प्रदेश के दूसरे जिलों में भी अपराध हो रहे हैं, लेकिन वहां की घटनाओं को इतना बढ़ा-चढ़ाकर और सनसनीखेज तरीके से नहीं पेश किया जाता। प्रतापगढ़ में हर घटना में साजिश नजर आने लगती है। इससे जिले की छवि देश और प्रदेश में खराब हो रही है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ को शिक्षा, आजादी के आंदोलन और किसान आंदोलन के कारण भी जाना जाता रहा है। जिले की यह पहचान कायम रखने की जरूरत है। यहां से कई महान विभूतियां निकली हैं। जिन्होंने सबके हित में कार्य किया है। लगातार जिले की तस्वीर गलत तरीके से पेश आने के कारण अधिकारी भी यहां आने से बचने की कोशिश करते हैं। यह धारणा बदलनी होगी। अपराध कभी और कहीं भी हो सकता है। पत्रकार घटना की सही तस्वीर प्रस्तुत करें। हर घटना को साजिश की नजर से न देखें और उसे सनसनीखेज बनाने से भी बचें। मीडिया का यह दायित्व है कि वह सही चीज ही दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed